अमेरिका में जंगल काटने का विरोध कर रहे कार्यकर्ता की पुलिस ने ले ली जान, हिंसक हुआ प्रदर्शन, 6 गिरफ्तार

मैनुअल एस्टेबन पेज टेरान दक्षिण-पूर्व अटलांटा में लगभग 100 एकड़ के एक सार्वजनिक वन में एक पब्लिक सेफ्टी ट्रेनिंग का विरोध कर रहा था।

Manuel Esteban Paez Teran

Image: Twitter

अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग राजधानी अटलांटा में एक पर्यावरण कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। अटलांटा पुलिस प्रमुख डारिन शिरबौम ने सीएनएन से कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे लेकिन तभी एक कार्यकर्ता भीड़ में से निकल कर हिंसक हो गया। इस दौड़ान भीड़ भी उग्र हो गई। उन्होंने पुलिस क्रूजर पर हमला कर दिया। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को एक्शन लेना पड़ा।

अटलांटा में हिंसक हुआ प्रदर्शन

अटलांटा अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और इसकी आबादी लगभग 4.96 लाख है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इनमें से कोई अवैध गतिविधि में तो शामिल नहीं था। सीएनएन के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान तीन दुकानों की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

जंगल में निर्माण का कर रहे थे विरोध

सोशल मीडिया फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा डाउनटाउन क्षेत्र में एक पुलिस क्रूजर को आग लगा रहे हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक मैनुअल एस्टेबन पेज टेरान नाम के 26 वर्षीय कार्यकर्ता को पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी। मैनुअल एस्टेबन पेज टेरान दक्षिण-पूर्व अटलांटा में लगभग 100 एकड़ के एक सार्वजनिक वन में एक पब्लिक सेफ्टी ट्रेनिंग का विरोध कर रहा था।

पर्यावरण कार्यकर्ता की मौत

वन में पब्लिक सेफ्टी ट्रेनिंग का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि टेरान एक वन रक्षक था जो पर्यावरणीय नस्लवाद से लड़ने का काम कर रहा था। टेरान की मां ने कहा कि वह अपने बेटे की मौत से शक्तिहीन महसूस कर रही हैं। पीड़ित की मां ने एक कि वह हिंसक व्यक्ति नहीं था वह बेहद शांतिप्रिय शख्स था। उसने एक जानवर तक को कभी नहीं मारा था। टेरॉन की मां ने कहा कि उसका उपनाम 'टेरॉन' एक कछुए 'टोर्टुगुइटा' के नाम पर रखा गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+