सात घंटे की फ्लाइट में ब्रेकफॉस्ट में सर्व किया सिंगल केला, प्लेट देख बिजनेस क्लास यात्री हुआ Shocked
Kris Chari नाम के यात्री ने फ्लाइट में जो ब्रेकफॉस्ट सर्व किया गया उसकी फोटे शेयर की है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रही है और लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
id="toptextpromo">
मोटी
रकम खर्च करके हवाई यात्रा का विकल्प हम इसलिए चुनते हैं ताकी यात्रा सुखद हो। खासकर इंटरनेशनल फ्लाइट जिसमें कई घंटों तक का सफर तय करना पड़ता है, इसलिए अधिक रकम अदा करके यात्री बिजनेस क्लास बुक करते है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ एयर लाइन्स अपनी खराब सेवा के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक दिन पहले मशहूर सेलिब्रेटी सेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया में सर्व किए गए ब्रेकफॉस्ट को लेकर फटकार लगाई थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक यात्री की पोस्ट वायरल हो रही है। इस शख्स को बिजनेस क्लास में फ्लाइट के दौरान ब्रेकफॉस्ट में सिर्फ एक केला दिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
7 घंटे की यात्रा के लिए पहले बुक किया था प्री मील
अपनी आप बीती ट्ठीटर पर बयां करने वाले इस यात्री का नाम Kris Chari है। जो इंडोनेशिया से टोक्यो, जापान जाने वाली जापानी एयरलाइन की 7 घंटे से अधिक की यात्रा वाली फ्लाइट में यात्रा कर रहा था। उन्होंने अपना टिकट बुक करते हुए प्री-लंच स्नैक मेनू से वीजीएमएल (शाकाहारी) का ऑप्शन चुना। लेकिन फ्लाइट में प्री आर्डर किए गए मील में जब केवल एक केला सर्व किया गया तो वो हैरान रह गए।

केले खाने के लिए साथ में सर्व की चॉपस्टिक
मजेदार बात ये है कि प्री आर्डर ब्रेकफॉस्ट में उन्हें जो एक केला सर्व किया गया उसके साथ एक चॉपस्टिक खाने के लुक को कंम्पलीट करने के लिए परोसा गया। खाने में केला और उसे खाने के लिए चॉपस्टिक देखकर शख्स हैरान रह गया और सोच में पड़ गया कि क्या चॉपस्टिक के साथ केला खाने का क्या मतलब

ऐपेटाइजर समझा लेकिन था वो निकला मील
फ्लायरटॉक फोरम पर इस घटना के बारे में बताते हुए Kris Chari ने लिखा
"आज उड़ान भरने से पहले मेरी फ्लाइट अटेंडेंट ने क्लियर किया कि मैंने शाकाहारी फूड का ऑर्डर दिया था और मेरा नाश्ता एक केला था, जिससे मैंने गलती से मान लिया कि उसका मतलब है कि नाश्ते में एक केला शामिल है। जब उसने बाद में केला परोसा। टेकऑफ़ मैंने सोचा था कि यह सिर्फ एक जबरदस्त ऐपेटाइज़र था, लेकिन वास्तव में यह पूरा मील था! हालांकि, चॉपस्टिक्स के साथ केला खाने का क्रू मेंबर ऑफर काफी प्यारा था!"
Recommended Video

This is what Kris Chari was served when they decided to order the 'vegan breakfast'.
— Plant Based News (@PlantBasedNews) February 22, 2023
What's the worst in-flight meal you've ever been served? pic.twitter.com/RBwPJBiLPs
पोस्ट हुई वायरल, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
यूजर्स मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा माना यह लगभग 100 कैलोरी है लेकिन भोजन के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं दूसरे ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा- पिछले हफ्ते ही मैरीलैंड से कैलिफोर्निया के लिए यात्रा की और उनके पास क्रैकर्स और एक स्नैक पैक था। दोनों डिश में दूध था। शुक्र था कि मैं अपना नाश्ता लेकर आया जिससे मेरा पेट भर गया।। वहीं एक यूजर ने लिखा मैं हर दिन ब्रेकफॉस्ट में एक ही केला खाता हूं इसलिए मेरे लिए ये पर्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications