मिस्र: गाने में केला खाना पड़ा महंगा, हो सकती है गिरफ्तारी
इजिप्ट। आज तक ऐसा शायद ही आपने कभी सुना या पढ़ा हो कि किसी गाने के वीडियो में कुछ खाने की वजह से किसी को गिरफ्तारी हुई हो! लेकिन मिस्र की गायिका शायमा के साथ ऐसा हुआ है। जिस के लिए शायमा को गिरफ्तार किया है वो गाने का वीडियो है। इस वीडियो में शायमा टीचर बनी हैं और छात्रों के आगे कामुक अंदाजमें केला खाते नजर आ रही है। इस गाने में यह भी दिखाया गया है कि उनके छात्र भी इसे फॉलो करते हैं। शायमा के वीडियो को समाज के लिए हानिकारक बताते हुए कहा है कि यह मिस्र के समाज के लिए हानिकारक है।

वीडियो में शायमा के ड्रेसिंग पर भी आपत्ति जताई गई है। इसके साथ ही उनके परफॉर्म ककरने पर रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि उनके इस वीडियो के चलेत उन्हें 3 साल की सजा हो सकती है। वीडियो पर हंगामा मचने के बाद 21 वर्षीय शायमा ने इसके लिए माफी भी मांगी।
शायमा ने कहा कि मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें इस वीडियो से दिक्कत हुई। इस वीडियो को यूट्यूब से हटा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications