माइकल जैक्सन की बहन 50 साल की उम्र में हुईं प्रेग्नेंट, कैसे?

नई दिल्ली। इन दिनों मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की बहन और अमेरिकी गायिका जेनेट जैकसन काफी चर्चित हैं, वजह हैं उनका पचास साल की उम्र में गर्भधारण करना। उन्होंने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ दिख रही हैं और इस बात को क्लियर किया है कि वो सच में नैचुरल रूप से मां बनने जा रही हैं।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई है कि क्या ऐसा संभव है क्योंकि महिलाओं को 50 साल की उम्र में तो रजोनिवृति शुरू हो जाती है और इस दौरान कोई भी महिला गर्भधारण नहीं कर सकती है, ऐसे में जेनेट की बात पर भरोसा कैसे किया जाए, हां ये तभी संभव है जब जेनेट ने आईवीएफ का सहारा लिया हो।

लेकिन नहीं, ऐसा संभव है, मेडिकल साइंस ने आज इतनी तरक्की कर ली है जिसके चलते वो 50 साल की उम्र में भी मातृत्व का सुख ले सकती है। दरअसल डॉक्टरों के मुताबिक आज की लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में उम्र से पहले हार्मोंस डेवलप होते हैं इसलिए आज लड़कियों को मासिक-धर्म 9 साल की अवस्था से शुरू होता है और इसलिए जरूरी नहीं कि रजोनिवृति 50 साल की अवस्था में हो।

अक्सर महिलाएं मासिक-चक्र के अनियमित होने पर कयास लगा लेती हैं कि वो रजोनिवृति की शिकार हो गई हैं और इस कारण अब वो गर्भधारण नहीं कर सकती हैं लेकिन ऐसा सोचना गलत है क्योंकि मासिक धर्म के समय को निर्धारित कर पाना मुश्किल होता है। हो सकता है कि एक महीने आपको मासिक धर्म हो और दूसरे महीने ये ना हो।

लेकिन इसका तत्पर्य यह नहीं की आपको रजोनिवृति है। रजोनिवृति की स्थिति में आपको कम से कम बारह महीनों तक कोई मासिक धर्म नहीं होता है। यदि अब भी आपको मासिक धर्म में अनियमितता है तो इसका मतलब है कि आप शायद अभी भी ऑव्युलेटिंग कर रही हैं और गर्भवती हो सकती हैं। हालांकि ये 10 में से केवल 2 लोगों के साथ हो सकता है।

और शायद यही अमेरिका गायिका जेनेट जैकसन के साथ भी हुआ है इसलिए उनकी नार्मल प्रेग्नेंसी होने के पूरे चांसेज है। हालांकि मेडिकल भाषा में जेनेट के गर्भधारण को लेट एज प्रेग्नेंसी कहते हैं। अपने बारे में बात करते हुए जेनेट ने कहा कि उन्हें वो सारी दिक्कतें हो रही हैं जो कि एक नार्मल महिला को होती हैं, हालांकि वो अपने आने वाले बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि अमेरिका गायिका जेनेट जैकसन ने ने 2012 में विसेम अल माना से शादी की थी, दोनों की ये पहली संतान होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+