Sikh Woman in UK: 'तुम यहां की नहीं हो, अपने देश जाओ', सिख महिला से दुष्कर्म के बाद बोले ब्रिटिश दरिंदे

Sikh Woman in UK: ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में 20 के दशक की एक सिख महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह हमला नस्लीय रूप से प्रेरित बताया जा रहा है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह उन्हें फोन पर शिकायत मिली कि सैंडवेल के ओल्डबरी इलाके में टेम रोड पर महिला के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।

दो गोरों ने किया दुष्कर्म

पुलिस ने बयान जारी कर कहा, "हम इस दुष्कर्म की रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं और इसे नस्लीय रूप से उत्तेजित हमला मान रहे हैं।" महिला ने बताया कि हमले के दौरान उससे नस्लीय टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने इसे अलग घटना के रूप में दर्ज किया है। संदिग्धों में दो गोरे पुरुष शामिल बताए गए हैं - एक का सिर मुंडा था, भारी शरीर वाला था और गहरे रंग की स्वेटशर्ट व दस्ताने पहने हुए था। दूसरा शख्स चांदी की ज़िप वाला ग्रे टॉप पहने था। पुलिस ने अपील की है कि जो भी लोग इन संदिग्धों को देखते हों, वे जानकारी दें।

Sikh Woman in UK

'तुम इस देश की नहीं हो'

सिख फेडरेशन (यूके) ने बताया कि हमलावरों ने महिला से कहा, "तुम इस देश की नहीं हो, बाहर निकल जाओ।" इस घटना के बाद धार्मिक और सामुदायिक नेताओं ने स्मेथविक के गुरु नानक गुरुद्वारा मंदिर में बैठक की और चिंता जताई। संगठन के प्रमुख सलाहकार जस सिंह ने कहा कि मौजूदा माहौल में यह घटना और भी चिंताजनक है क्योंकि प्रवासियों को निशाना बनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

सैंडवेल पुलिस की मुख्य अधीक्षक किम मैडिल ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी, फॉरेंसिक और अन्य जांच के जरिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त गश्त लगाई जा रही है।

सिख सांसद का बयान

स्मेथविक के सांसद गुरुिंदर सिंह जोसन ने इस हमले को "वास्तव में भयानक" बताया और कहा कि यह घटना पीड़िता के लिए सदमे जैसी है। उन्होंने अपील की कि जो भी लोग जानकारी रखते हैं, वे पुलिस को जांच में मदद करें ताकि दोषियों को जल्द पकड़ा जा सके। साथ ही दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+