सिख ग्रंथी ने रचा इतिहास: पहली बार सिख ग्रंथी की प्रार्थना से शुरू हुई अमेरिकी संसद, गूंजा- जो बोले सो निहाल
Sikh Granthi US House of Representatives: अमेरिका की संसद में इस बार इतिहास रचा गया है और सबसे पहले, न्यू जर्सी के एक सिख ग्रंथी ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही शुरू करने के लिए प्रार्थना की है।
न्यू जर्सी के पाइन हिल गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही से पहले अमेरिकी संसद में प्रार्थना आम तौर पर एक ईसाई पादरी द्वारा की जाती है, लेकिन इस बार सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने घोषणा की थी, कि सिख ग्रंथी ज्ञानीजसविंदर सिंह कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रार्थना करेंगे।

प्रार्थना के तुरंत बाद सदन में बोलते हुए सांसद डोनाल्ड नॉरक्रॉस ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया और कहा, कि ग्रंथी जसविंदर सिंह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में प्रार्थना करने वाले पहले सिख ग्रंथी हैं।
उन्होंने कहा, कि "आज बना इतिहास, इस बात की याद दिलाता है, कि संयुक्त राज्य अमेरिका धर्म की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का स्वागत करता है और उसे महत्व देता है और इसके लिए प्रतिबद्ध रहेगा।" नॉरक्रॉस ने कहा, कि "ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने आज साउथ जर्सी को गौरवान्वित किया है और उनके साथ इस पल का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।
वहीं, सिख कॉर्डिनेशन समिति ईस्ट कोस्ट के मीडिया प्रवक्ता, हरजिंदर सिंह ने इस ऐतिहासिक मौके पर कहा, कि "अमेरिकी संसद के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, कि सिख प्रार्थना के साथ संसद की शुरूआत की गई है। लिहाजा, सिख समुदाय के साथ साथ, पूरी दुनिया के लिए ये एक खुशी का मौका है।"












Click it and Unblock the Notifications