सिख एक्टर को घुटनों पर बैठाया, पगड़ी न उतारने पर फ्लाइट से उतारा
नयी दिल्ली। न्यूयार्क में रह रहे एक सिख एक्टर को फ्लाइट से इसलिए उतार दिया क्योंकि उसने पगड़ी पहनी थी। एयरो मैक्सिको फ्लाइट ने उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया क्योंकि उसने पगड़ी पहन रखी थी। दरअसल सिख कलाकार ने सुरक्षा जांच के नाम पर पगड़ी उतारने से इनकार कर दिया था। एयरपोर्ट पर चैकिंग के नाम पर उतरवाई महिला की जींस

विदेश में रह रहे प्रसिद्ध सिख कलाकार वारिस अहलुवालिया न्यूयार्क के अभिनेता और डिजाइनर हैं। उन्होंने न्यूयार्क टाइम्स को बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो उन्हें चेकइन के वक्त सबसे आखिरी में आने को कहा। उसने कहा गया कि आप तब तक नहीं आ सकते जबतक कि सभी यात्री चेकइन नहीं कर लेते। इसके बाद जब उसका नंबर आया तो उसके बैग की तलाशी से पहले उन्हें झुकने को कहा गया और ऐड़ी के बल नीचे बैठने को कहा। जब उन्होंने इस सब का विरोध किया तो उन्हें फ्लाइट में उड़ाने भरने से ही रोक दिया गया। राजनेताओं नहीं अब शहरों के नाम पर होगा एयरपोर्ट का नाम!

अहलुवालिया ने सुरक्षाकर्मियों से मिन्नत की कि वो पगड़ी सार्वजनिक तौर पर नहीं उतर सकते। उन्होंने कहा कि आप मुझे अकेले स्थान पर ले जाकर जांच कर लीजिए जिसको उन लोगों ने मना कर दिया और उन्हें फ्लाइन नहीं लेने दिया गया। आपको बता दें कि अहलुवालिया ने न्यूयार्क में करीब 17 फिल्मों में काम किया है। इनमें प्रसिद्ध फिल्में हैं, "Inside Man," "The Grand Budapest Hotel" "The Darjeeling Limited,"।












Click it and Unblock the Notifications