#SickSelfies पर सेल्फी ट्विट कर लोग मांग रहे हैं ऑफिस से छुट्टी

न्यूयॉर्क। आप बीमार हैं, ऑफिस से छुट्टी चाहिए? तो उठाइए अपना स्मार्ट फोन और क्लिक करिए एक सेल्फी। जी हां, ट्विटर पर #SickSelfies इन दिनों काफी ट्रेंड में दिख रहा है। लोग अपनी बीमार तस्वीरें डाल कर ट्विटर के जरिए अपने बीमार होने का सबूत दे रहे हैं। फिलहाल, इस उपाय से आपको ऑफिस से छुट्टी मिलना तो संभव नहीं, लेकिन भविष्य में हो सकता है एप्लिकेशन लिखने के झंझट से आपको मुक्ति मिल जाए।

twitter

दरअसल, यह पूरा माजरा ट्विटर का है, जहां लोगों ने 'हैसटैग सिक सेल्फी' की शुरूआत की है। ट्विटर के 'सिकसेल्फी' हैशटैग पर बहुत से लोग अपनी बीमारी की तस्वीरें डाल रहे हैं। यानी अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो ऑफिस को बीमारी का सबूत देने के लिए सोशल साइट के अकाउंट से अपनी बीमारी की सेल्फी डालिए।

सर्वे करने वाली वेब कूपन साइट वाउचरक्लाउड ने बताया कि ‘सिकसेल्फी' अपलोड करने का मुख्य मकसद अपने दोस्तों और सहकर्मियों को बीमारी का सबूत देना है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जब शोधकर्ताओं ने 18 से 45 साल उम्र तक के 2,300 जवाबदेह लोगों से पूछा कि वे सेल्फी कब और क्यों अपलोड करते हैं। लगभग आधे लोगों ने जवाब दिया कि वे बीमारी का नाटक करने के लिए तस्वीरें अपलोड करते हैं।

शोध के अनुसार, 19 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्होंने बीमारी की तस्वीरें यह दिखाने के लिए साझा की कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। वहीं, लगभग 15 प्रतिशत लोगों ने कहा उन्होंने दोस्तों और प्रेमी की सहानुभूति पाने के लिए सेल्फी अपलोड की, जबकि 9 फीसदी लोग दोस्तों और फॉलोवर्स का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+