इंसानों ने पालतू जानवरों को कोविड से बीमार कियाः शोध
जिनेवा, 02 जुलाई। अगर आपको कोरोनावायरस ने संक्रमित कर दिया है, तो बेशक आपको एकांतवास में रहना चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि किसी से मिलना-जुलना उसे बीमार कर सकता है. लेकिन, क्या इस दौरान आप अपने पालतू जानवरों से मिल सकते हैं? वैज्ञानिकों का कहना है, नहीं.
एक नए अध्ययन में नीदरलैंड्स के शोधकर्ताओं ने पाया है कि बहुत बड़ी तादाद में कुत्ते और बिल्लियां कोविड का शिकार हो रहे हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों से यह वायरस पालतू जानवरों में जा रहा है.

नीदरलैंड्स के उट्रेष्ट विश्वविद्यालय के डॉ. एल्स ब्रोएन्स कहते हैं कि लगभग 20 फीसदी जानवरों को अपने मालिक से कोविड होने का खतरा है. हालांकि इसका ठीक उलटा, यानी पालतू जानवरों से उनके मालिकों को होने वाले संक्रमण की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. डॉ. ब्रोएन्स कहते हैं, "शुक्र है कि इस वायरस से जानवर बहुत ज्यादा बीमार नहीं होते."
गंभीर नहीं होती हालत
ब्रोएन्स के अध्ययन को इसी हफ्ते यूरोपीयन कांग्रेस ऑफ माइक्रोबायॉलजी एंड इन्फेक्शियस डिजीज में पढ़ा गया. इस अध्ययन के लिए उन्होंने 196 घरों के 156 कुत्तों और 154 बिल्लियों का अध्ययन किया. ये घर ऐसे थे, जहां किसी सदस्य को कोविड हुआ था.
देखेंः पालतू जानवरों पर खर्च किए अरबों
डॉ. ब्रोएन्स ने पाया कि करीब 17 प्रतिशत जानवर, यानी 31 बिल्लियां और 23 कुत्तों में कोविड-19 के खिलाफ लड़ने वालीं एंटीबॉडीज मौजूद थीं. यानी उन्हें कोरोनावायरस का संक्रमण हो चुका था. साथ ही, छह बिल्लियों और सात कुत्तों यानी करीब 4 प्रतिशत को अध्ययन के वक्त भी कोविड था, जिसका पता पीसीआर टेस्ट से चला.
गहन जांच के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि ये जानवर बहुत जल्द ठीक हो गए थे और इन्होंने उसी घर में रहने वाले दूसरे जानवरों को भी बीमार नहीं किया था.
सब जानवर नहीं करते बीमार
ऐसा माना जाता है कि कोविड-19 चमगादड़ों से इंसानों में आया है. महामारी फैलने के शुरुआती महीनों में ही यह बात पता चल गई थी कि गैर स्तनधारी जानवर भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं लेकिन वे गंभीर रूप से बीमार नहीं होते और जल्दी ही इससे उबर जाते हैं.
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ऊदबिलाव ही ऐसा जानवर है जो इंसान से संक्रमण ले सकता है और दूसरे जानवरों में भी संक्रमित कर सकता है.
ब्रोएन्स कहते हैं कि पालतू जानवरों को कितना संक्रमण होगा, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उनके मालिक उनसे कितना घुलते मिलते हैं. वह कहते हैं, "बहुत से मालिक अपने पालतू जानवरों के बहुत करीबी संपर्क में रहते हैं. मसलन वे एक ही बिस्तर में सोते हैं. तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका संपर्क कितना करीबी होता है. ऐसे में संक्रमण हो सकता है."
वीके/एए (रॉयटर्स)
Source: DW
-
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा? -
वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश -
PAK इंफ्लुएंसर का पति कौन है? जिसने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से रचाई 5वीं शादी, मचा बवाल -
Silver Rate Today: जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! झटके में 11,000 गिरे दाम, अब इतना सस्ता हो गया सिल्वर? -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Israel Iran War: Hormuz नहीं, अब इस रास्ते से होगी गैस-तेल की सप्लाई, UAE ने निकाला तोड़, भारत को कितना फायदा? -
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से इन मुस्लिम देशों की बल्ले बल्ले, हो रही तगड़ी कमाई












Click it and Unblock the Notifications