मैक्सिको में शूटआउट, 19 लोगों की मौत
मैक्सिको में शूट आउट, में 19 लोगों की मौत
मैक्सिको सिटी, 28 मार्च: नॉर्थ अमेरिकी देश मैक्सिको में हुए एक शूटआउट में 19 लोग मारे गए हैं। सेंट्रल मैक्सिको में ये भारी गोलीबारी हुई है, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। सेंट्रल मैक्सिको प्रशासन की ओर से आए बयान के मुताबिक रविवार रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच ये गोलीबारी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को अपने घेरे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना से पूरे एरिया में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications