अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 घायल
नई दिल्ली। अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्थित एक स्कूल में गोलीबारी के दौरान दो छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए।

अधिकारी ने जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही यह जानकारी दी गई कि स्कूल के बाकी सभी छात्र सुरक्षित हैं।
बताया गया कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।
280 बच्चे थे मौजूद
बताया गया कि हमले वाले दिन स्कूल में 280 बच्चे मौजूद थे।
घटना स्थल से मृत व्यक्ति का शरीर भी मिला है जिसके बारे में आशंका जाहिर की जा रही है कि यह गोलीबारी करने वाले शख्स के साथ था।
गौरतलब है कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती है। जिसके कारण अमेरिका में बंदूक के लाइसेंस को लेकर बहस भी छिड़ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications