लास वेगास में लंच कर रही पुलिस पर बरसने लगीं गोलियां, 5 मरे

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार हमला रविवार हुआ और अधिकारियों को गोली मारने से पहले एक हमलावर ने यह क्रांति की शुरुआत है का नारा लगाया था। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के हथियार और गोला बारूद भी ले लिए।
लास वेगास रिव्यू-जर्नल ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावरों में एक पुरुष और एक महिला शामिल थे। दोनों पुलिस अधिकारी एक रेस्त्रां में दोपहर का खाना खा रहे थे जब उनपर हमला किया गया।
एक पुलिस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे ने बाद में सर्जरी के दौरान दम तोड़ दिया।
इसके बाद हमलावर पास के एक वॉलमार्ट स्टोर गए और वहां गोलीबारी शुरू कर दी जिससे एक नागरिक मारा गया। सहायक शेरिफ केविन मेकमैहिल ने बताया कि पुरुष हमलावर एक श्वेत व्यक्ति था।
वह गोलीबारी से पहले चिल्लाया सब बाहर चले जाएं। मेकमैहिल ने कहा कि इसके बाद दोनों हमलावर वॉलमार्ट स्टोर के पीछे चले गए और आत्महत्या कर ली।












Click it and Unblock the Notifications