राष्ट्रपति बाइडेन की चेतावनी बेअसर, अब अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, कम से कम 3 की मौत
ताजा मामला फिलाडेल्फिया राज्य का है जहां बंदूकधारियों द्वारा भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वाशिंगटन, 05 जूनः अमेरिका के लगातार कई दिनों से अलग-अलग हिस्सों में गोलीबारी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला फिलाडेल्फिया राज्य का है जहां बंदूकधारियों द्वारा भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

At least three dead, 11 injured in a shooting incident in Philadelphia: US media
— ANI (@ANI) June 5, 2022
यह घटना साउध स्ट्रीट के ब्लॉक 200 की है। जानकारी के मुताबिक मध्यरात्रि के बाद कुछ बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कई गोलियों की आवाज सुनी और कई सक्रिय निशानेबाजों को भीड़ पर फायरिंग करते हुए देखा। गौरतलब है कि ये इस सप्ताह हुई गोलीबारी का ये 8वां मामला है। फिलहाल संदिग्ध के पकड़े या मारे जाने की जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटनास्थल से दो बंदूकें बरामद हुई हैं। वहीं, दो पुरूष और एक महिला की इस घटना में मृत्यु हुई है। मृतकों की पहचान का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी की घटना कोई नई बात नहीं है लेकिन कुछ दिनों के भीतर इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सख्त चेतावनी दी है कि अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा लेकिन उनकी चेतावनी भी अबतक बेअसर साबित हुई है। इससे पहले बीते 25 मई को टेक्सस में स्कूल में हुई फायरिंग में 19 छात्र समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications