ट्यूनीशिया में गोलीबारी, दो विजिटर और दो सिक्योरिटी गार्ड की मौत
ट्यूनीशिया में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मियों और दो विजिटर्स की मौत हो गई है।

ट्यूनीशिया में मंगलवार को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। यह गोलीबारी एल घरीबा के पास हुई है जिसे डर्बा सिंगोग भी कहते हैं। इस गोलीबारी में दो विजिटर और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है।
कम्युनिटी सदस्य एटन ने कहा यहां काफी ज्यादा हड़कंप मचा हुआ है। हम लॉकडाउन में हैं। हमले के एक घंटे के बाद एटन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। यहां लोगों की मौत हुई है, हम इसकी जानकारी हासिल कर रहे हैं। उम्मीद करकते हैं कि सबकुछ ठीक होगा। हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।
हमले के एक घंटे के बाद एटन ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि हमने गोली चलने की आवाज सुनी, लोगों की मौत हुई है। ट्यूनीशिया के गृहमंत्री ने कहा कि एक गार्ड की जोकि नेशनल गार्ड के नेवल सेंटर पर तैनात था उसने अपने साथी की हत्या कर दी और इसके बाद वह एल घरीबा की ओर बढ़ा।
गृहमंत्री ने कहा कि गार्ड ने चारो तरफ गोली चलानी शुरू कर दी, इसी दौरान एक गार्ड ने उसका सामना किया और उसे मार दिया। साइनोगग को पूरी तरह से घेर लिया गया है। हत्या के पीछे की वजह क्या है इसकी जांच चल रही है।
बता दें कि दुनियाभर से हजारो यहूदी प्राचीन अल घरीबा आते हैं, वह यहां प्रार्थना करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थना के दौरन यहूदी कैंडल जलाते हैं, छोटी गुफा के भीतर जाते हैं और प्रार्थना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications