अमेरिका के उत्तरी टेक्सास में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी टेक्सास में हमलावरों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की जिससे 8 लोगों की मौत हो गई है। टेक्सास के प्लानो में एक घर के अंदर चल रही पार्टी के दौरान हमलावरों ने गोलियां चलाई। यह घटना रविवार रात 8 बजे की है। मरने वालों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है।

पुलिस ऑफिसर टिले के अनुसार, इस घटना में 8 लोगों की जान गई है और दो लोग घायल भी हुए है। पुलिस पीड़ित और संदिग्ध की अभी पहचान नहीं कर पाई है। फिलहाल प्लानो पुलिस इस घटना का कारण ढूंढने में लगी है।
घटना स्थल के मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें एक संदिग्ध को मार गिराया गया। हालांकि, जितने भी लोग मारे गए हैं और घायल हैं वे बालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications