जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गोलीबारी में 6 की मौत, कई घायल
जर्मनी में चर्च के भीतर गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद।

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह गोलीबारी नॉर्थ जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में हुई है, हालांकि अभी तक हमलावरों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। है्म्बर्ग पुलिस का कहना है कि एल्सटरडोर्फ में बड़े स्तर पर ऑपरेशन चल रहा है। हम इस हमले के पीछे के बैकग्राउंड की जांच कर रहे हैं, इस बारे में जल्द ही आपको जानकारी मुहैया कराएंगे।
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह गोलीबारी डिलबोग स्ट्रीट स्थित जेहोवा विटनेस सेंटर में हुई है। पुलिस की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि शुरुआती जांच के अनुसार डीलबोर्ड स्ट्रीट स्थित चर्च में गोली चली है। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर है, कुछ लोगों की मौत भी हो गई है। हम भारी सुरक्षा दल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं आसपास में रह रहे लोगों को चेतावनी दी है कि वह इस ऑपरेशन के दौरान अपने घर से बाहर ना निकलें। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, हमला क्यों हुआ है , यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।












Click it and Unblock the Notifications