जॉर्जिया के हैंपटन में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत
जॉर्जिया स्थित हैंपटन शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां हमलावर ने चार लोगों को गोली मार दी है। हैंपटन के पुलिस चीफ जेम्स टर्नर ने कहा कि गोलीबारी की घटना सुबह 10.45 बजे हुई है। यह घटना शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर दक्षिण अटलांटा में हुई है।
जिन लोगों की इस गोलीबारी में मौत हूई है उनमे तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। यह गोलीबारी चार जगहों पर हुई है। हैंपटन में रहने वाले आंद्रे लॉन्गमोर के खिलाफ चार अरेंस्ट वारंट जारी किए गए हैं। अभी तक इस गोलीबारी के पीछे का मकसद साफ नहीं हो सकता है। यह भी पता नहीं चल सका है कि लॉन्गरमैन मृतकों को जानता था या नहीं।

पुलिस की टीम लॉन्गरमैन की पूरे अटलांटा में तलाश कर रही हैं, जिसे आखिरी बार काली रंग की जीएमसी एकेडिया एसयूवी में देखा गया था। चीफ ने बताया कि यह गाड़ी लॉन्गमोर की नहीं है।
हेनरी काउंटी शेरिफ रेजिनॉल्ड स्कैंड्रेट ने कहा कि हम तुम्हे ढूंढ निकालेंगे फिर तुम चाहे जिस जगह छिप जाओ। शेरिफ ऑफिस ने आरोपी पर 10000 डॉलर का ईनाम रखा है। जो भी लॉन्गमोर के बारे में जानकारी देगा, गिरफ्तारी में मदद करेगा उसे यह ईनाम दिया जाएगा।
हैंपटन के मेयर एन टारप्ले ने कहा कि हैंपटन में यह बड़ा हादसा हुआ है, हम आपसे अपील करते हैं कि मृतकों और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें, पीड़ित परिवारों को उनकी निजता दें, जिसकी उन्हें जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications