अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, रॉक शो के दौरान भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

अमेरिका में तमाम प्रयास करने के बाद भी गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा जा पा रहा है। ताजा मामले में अमेरिका के मिनियापोलिस में 16वीं एवेन्यू एस के 2200 ब्लॉक पर का है जहां पर एक रॉक शो में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाई गईं।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि दो संदिग्ध इसमें संलिप्त हैं। उन्होंने गोलीबारी की और पैदल भाग गए।

Deadly Mass Shooting In us

हालांकि इसकी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। मिनेयापोलिस में शुक्रवार रात को लोगों की भीड़ एक म्यूजिक शो देखने के लिए इकट्ठा हुई थी।

इसी दौरान लोगों की भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। पुलिस का अंदाजा है कि भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति पर अपराधियों ने निशाना लगाया। मिनेयापोलिस के पुलिस चीफ ब्रायन ओ हारा ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गोली लगने से घायल कई लोग मिले।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में मारे गए शख्स का नाम अगस्त बताया जा रहा है। हालांकि उसकी उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है। इसके साथ ही एक घायल व्यक्ति की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

आपको बता दें कि अमेरिका में इस साल जुलाई तक गोलीबारी की ऐसी 420 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें लगभग 500 लोगों की मौत हुई है जबकि 1800 के करीब लोग घायल हुए हैं। पिछले साल जून में अमेरिका में गन लॉ अथॉरिटी के विरोध में वॉशिंगटन समेत 450 शहरों में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने वादा किया था कि वह इस पर लगाम लगाने का प्रयास करेंगे।

वर्ष 1791 में अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया था। अमेरिका में जब गन कल्चर की शुरुआत हुई थी, तब वहां अंग्रेजों का शासन था। लोगों को दुश्मनों से बचाने के लिए वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का घनघोर अभाव था।

ऐसे में लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन इस घटना के 231 साल बीत जाने के बाद भी ये कानून आज भी जारी है। अमेरिका में गन कल्चर के खत्म न हो पाने के पीछे कुछ वजहें हैं।

बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। वहां कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर राज्यों के गवर्नर तक गन कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। इसकी वजह गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी हैं।

गन लॉबी हर चुनाव में अमेरिकी पार्टियों को भारी मात्रा में चंदा देती हैं। इसलिए कोई भी पार्टी मुखर होकर इनके खिलाफ बोल नहीं पाती। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+