अमेरिका: एयरफोर्स और नेवी के ज्वॉइन्ट पर्ल हार्बर बेस पर गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
हवाई। अमेरिका के हवाई राज्य में स्थित मिलिट्री बेस पर गोलीबारी की खबरें हैं। बुधवार को अमेरिकी मिलिट्री के पर्ल हार्बर जिसे ज्वॉइन्ट बेस पर्ल हार्बर हिकाम (जेबीपीएचएच) कहते हैं, वहां पर एक अज्ञात शख्स ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी मीडिया की ओर से बताया जा रहा है कि हमलावर को भी कार्रवाई में ढेर कर दिया गया है।

13 किलोमीटर के दायरे में है मिलिट्री बेस
सोशल नेटवर्क पर पोस्ट एक मैसेज में कहा गया है, 'जेबीपीएचएच सुरक्षाबलों ने पर्ल हार्बर नेवल शिपयार्ड पर हुई फायरिंग का जवाब दिया है। घटना दोपहर करीब 2:30 मिनट पर हुई है। घटना के मद्देनजर जेबीपीएचएच के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।' अधिकारियों ने घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास इससे जुड़ी और ज्यादा इनफॉर्मेशन होगी, हम जरूर साझा करेंगे। फिलहाल हवाई बेस को सिक्योर कर लिया गया है। जेबीपीएचएच यूएस एयरफोर्स और नेवी का ज्वॉइन्ट बेस है और यहां पर दोनों संस्थानों के उपकरण 13 किलोमीटर तक के दायरे में फैले है जिसकी शुरुआत होनोलुलू से होती है। पर्ल हार्बर बेस को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सात दिसंबर 1941 उस समय निशाना बनाया गया था जब अमेरिका ने जापान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications