अमेरिकी शूटर ने स्कूली बच्चों पर चलाई ताबड़तोड गोली, 6 की मौत, पुलिस के गन से शातिर ढेर
यूएस के स्कूल में शूटर ने अचानक फायरिंग कर दी। शातिर 6 को मारने के बाद और लोगों की जान लेने पर तुला था, जिसके चलते पुलिस ने एनकाउंटर की योजाना बना डाली।

अमेरिका के एक स्कल में शूटर ने 3 बच्चों समेत 6 को मौत घाट उतार दिया है। हालांकि शातिर को पुलिस की गोलियों से भून दिया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना अमेरिका के वाशिंगटन स्थित टेनेसी के नैशविले की है, जहां अचानक एक सक्रिय शूटर घुस आया।
सोमवार को अमेरिका के बर्टन हिल्स पर वाचा प्रेस्बिटेरियन चर्च के वाचा स्कूल में एक सक्रिय शूटर ने इस घटना को अंजाम दिया। ये स्कूल वहां टेनेसी के नैशविले में स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर की पुलिस सक्रिय हो गई। शातिर का एनकाउंटर कर दिया गया। इस हमले में बच्चों की अलावा तीन वयस्कों की भी मौत हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि उसके पास शातिर के पास दो असॉल्ट राइफलें और एक हैंडगन थी। हमले में कई बच्चे घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में तीन बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की।
वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता जॉन हाउजर के हवाले से कहा गया है, "तीन बच्चों को वेंडरबिल्ट के मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाया गया, सभी को गोली लगी थी। तीनों को जांच में मृत पाया गया।"
इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का संभाल लिया। आरोपी शुरुआत में नियंत्रण में नहीं आ रहा था। जिसको देखते हुए पुलिस ने जल्दबाजी में एनकाउंटर करन के प्लान बनाया और उसे बखूबी अंजाम दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications