फ्लोरिडा के नेवी बेस में गोलीबारी, कई घायल, शूटर को किया ढेर
नई दिल्ली। अमेरिका के प्लोरिडा में शूटआउट की वारदात का मामला सामने आया है। शुक्रवार को फ्लोरिडा के नेवी बेस में गोलीबारी की गई। एक शूटर नौसेना के अड्डे में घुसकर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में कई लोग घायल हो गए।

गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं सुरक्षाबलों ने शूटर को भी मार गिराया। रायटर्स के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवाबी कार्रवाई में शूटर को मार गिराया गया है। जानकारी के मुताबिक पेनसाकोला में स्थित नेवी बेस में हुई गोलीबारी के बाद शूटर के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है। वहीं ये भी बताया गया है कि नेवी बेस में अब कोई शूटर नहीं है। सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है।
#UPDATE Shooter, one other person dead at Florida Navy base: Reuters https://t.co/x2ZByKNmrP
— ANI (@ANI) December 6, 2019












Click it and Unblock the Notifications