'जूता बम' से अमेरिका में हो सकता है आतंकी हमला

गौर हो कि इसके पहले विभाग ने विमान में टूथपेस्ट ले जाने से मना किया था। जिसके बाद रूस की तरफ जाने वाली नॉनस्टाप फ्लाइट के लिए कैरी बैग में कोई भी लिक्विड पदार्थ ले जाने से मना कर दिया गया था। विभाग को डर था कि आतंकी टूथपेस्ट के अंदर बम छिपाकर ले जा सकते हैं।
अमेरिका में विमानों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्रियों को जूता उतारने के लिए कहा जाता है। ऐसा 2001 में हुए हादसे के कारण किया जाता है। उस दौरान एक विमान मियामी जा रहा था। इस विमान में सवार एक शख्स ने अपने जूतों में विस्फोटक छिपा रखा था और उसे जलाने की कोशिश की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिंदगी भर के लिए जेल भेज दिया गया।
हालांकि एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान छोटे बच्चों और 75 साल से अधिक व्यक्तियों को जूता उतारने के लिए नहीं कहा जाता है।
अमेरिका में सन 2001 में हुए हमले ने पूरे राष्ट्र को हिलाकर रख दिया था, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बाद आज तक एक भी हमला नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications