Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: सेक्‍स स्‍लेव बनाने के लिए लड़कियों को नीलाम करते ISIS आतंकी

दमासकस। आतंक का नया प्रयाय बन चुके खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) ने दरिंदगी और हैवानियत से भरा एक नया वीडियो सार्वजनिक किया है। इस वीडियो में आईएसआईएस के आतंकी सरेबाजार लड़कियों की बोली लगा रहा है। आपको बता दें कि आईएसआईएस के आतंकियों के कब्‍जे में आई महिलाओं के साथ होने वाली ज्‍यादती की खबरें अकसर आती हैं लेकिन अब एक नये वीडियो ने इन खबरों को पुख्‍ता प्रमाण दे दिया है।


वीडियो में आतंकी एक पिस्टल खरीदने के लिए गुलाम महिला को देने की बात करते नजर आ रहा है। जानकारों के मुताबिक वीडियो इराक के मोसुल इलाके में शूट किया गया है। वीडियो में कैमरामैन एलान करता है कि आज गुलामों के बाजार का दिन है।' यह शख्स वहां मौजूद लोगों से कहता है कि हर लड़ाके को उसका 'हिस्सा' मिलेगा। वीडियो में दिखता है कि आतंकी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि किस गुलाम की कितनी कीमत है। एक लड़ाका दावा करता है कि वह 'नीली आंखों वाली' लड़की के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार है।

वहीं एक अन्‍य लड़ाका कहता है कि उसे हरी आंखों वाली 15 साल की लड़की चाहिए। एक शख्स तो एक ग्लॉक पिस्टल के बदले में गुलाम महिला की अदला-बदली करने का प्रस्ताव रखता नजर आ रहा है। एक दृश्य में कुछ लोग चिल्लाते नजर आते हैं, 'मेरी यजीदी लड़की कहां है?' ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों द्वारा गुलाम महिलाओं का यह पहला वीडियो सार्वजनिक हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पूर्व आईएसआईएस ने एक ऐसी भयानक और हैवानियत भरी तस्‍वीर दुनिया के सामने पेश की है जिसमें एक पिता अपने दुधमुंहे बच्चे को कटे सिर से फुटबॉल खेलवाता नजर आ रहा है। इस तस्‍वीर को देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि मिलिट्री कैप पहने यह शख्‍स इस्‍लामिक स्‍टेट ऑफ इराक एंड सीरिया का समर्थक है। तस्‍वीर में ये शख्‍स मुस्‍कराते हुए नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+