कोरोना वायरस के चलते शख्स से पत्नी को बाथरूम में किया लॉक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनियाभर नें कहर मचा रखा है। इस जानलेवा वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 3000 के पार हो चुकी है। चीन से शुरु एक वायरस को असर अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। लोग इस कोरोना वायरस से डरे हुए हैं। वायरस को संक्रमण अब भारत में भी पहुंच गया है। लोगों के मन में इस वायरस का डर बैठ गया है। इसका डर लिथुआनिया के एक शख्स में ऐसा घर कर गया कि उसने अपनी पत्नी को बाथरूम में लॉक कर दिया। शख्स को शक हुआ कि उसकी पत्नी को कोरोना वायरस है, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया।

Coronavirus के चलते पत्नी को किया लॉक

Coronavirus के चलते पत्नी को किया लॉक

डेली मेल की खबर के मुताबिक लिथुआनिया के रहने वाले एक शख्स ने कोरोना वायरस के डर से अपनी पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया। दरअसल उसकी पत्नी एक चीनी महिला से मिली थी, जो इटली से आई थी। महिला घर पहुंची तो उसने अपने पति को बताया। जैसे ही पति को पता चला कि वो चीनी महिला से मिली है,उसने फौरन अपनी पत्नी को घर के बाथरूम में लॉक कर दिया।

चीनी महिला से मिली थी पत्नी

चीनी महिला से मिली थी पत्नी

महिला ने पहले अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन शख्स कोरोना वायरस को लेकर इतना डरा था कि उसने पत्नी की एक न सुनी और उसे बाथरूम में ही लॉक रखा। आखिरकार महिला ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने महिला को बाथरूम ने निकाला। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करने की बात कही, लेकिन पत्नी ने कोई भी चार्ज लगाने से इंकार कर दिया।

भारत में भी पैर पसार रहा है कोरोनावायरस

भारत में भी पैर पसार रहा है कोरोनावायरस

महिला ने फौरन अपना मेडिकल चेकअप कराया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसके पति को चैन आया। आपको बता दें कि दुनियाभर में 86000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। लोगों के मन में इस वायरस को लेकर डर बैठ गया है। भारत में भी कोरोना वायरस के छह मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय से कोरोना से लड़ने के लिए कमर कस रखी है। लोगों को इस वायरस के बचाव के तरीकों को लेकर जागरुक किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+