पैसों के लिए पुरूष बने 'विक्की डोनर', स्पर्म बेचने की मची होड़
नई दिल्ली। अभी तक आपने महिलाओं के कौमार्य बेचने की बातें सुनी होगी जो कि किसी ना किसी मजबूरी के कारण ऐसे करती हैं लेकिन चीन में पुरूष अब पैसों के लिए स्पर्म बेच रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक चीन में पुरूष पैसों के लिए अपने स्पर्म बेच रहे हैं और इसे वो ऑनलाइन सेल कर रहे हैं।
एक तरह से यह स्पर्म डोनर का काम कर रहा है, क्योंकि इन स्पर्म को सिंगल महिलाएं ज्यादा खरीद रही हैं, चूकिं ऑनलाइन शॉपिंग में पहचान छुपी रहती है इसलिए यह धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। अखबार में कहा गया है कि यह सबकुछ ताओबाओ नाम की वेबसाइट के जरिये हो रहा है,जिसमें एक स्पर्म की कीमत 45000 के करीब है। जिस के कारण इस समय चीन में स्पर्म बेचने की होड़ लग गई है।
जिसका नतीजा यह हुआ है कि मात्र 72 घंटे में ही 22,017 लोगों ने अपना स्पर्म बेच डाला है।













Click it and Unblock the Notifications