ओह माइ गॉड: अब पुरूषों की तरह महिलाएं भी कर पायेंगी खड़े होकर मूत्र-विसर्जन
बैंगलुरू। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में आज महिलाएं किसी भी सूरत में मर्दों से पीछे नहीं हैं, कोई भी ऐसा कोना नहीं हैं जहां महिलाएं ना हों, हर क्षेत्र में औरतों ने अपनी मेहनत, लगन और बुद्धि के बल पर बाजी मारी है लेकिन प्राकृतिक रूप से वो थोड़ा सा शारीरिक मामले में पुरूषों से मार खा जाती हैं।
नैसर्गिक सुंदरता की धनी महिलाओं का शरीर भी बहुत कोमल होता है इसलिए ही उन्हें समाज ने हमेशा पर्दानसीन ही कहा है, जिसकी वजह से मर्दों की तरह वो खुले आम सबके सामने ना तो कपड़े उतार सकती हैं और ना ही मल-मूत्र कर सकती हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को कभी-कभी ऐसी चीजों से दो-चार होना पड़ता है जो सीधे उनकी सेहत पर वार करती हैं और वो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं।
इन्हीं सारी बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में रहने वाले भारत के एक इंटरप्योनर ने महिलाओं के लिए एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जिससे महिलाएं भी पुरूषों की तरह ही कहीं भी खड़ी होकर मूत्रविसर्जन कर सकती हैं। बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक अगर वाकई में यह यंत्र अमल में आ गया तो निश्चित तौर पर कहा जा सकेगा कि महिलाएं अब हर चीजों में मर्दों के बराबर हो गयीं।
आईये जानते हैं इस डिवाइस की विशेषता
- यही सोचकर यह डिवाइस तैयार की गई होगी, जो पुरुषों की तरह औरतों को भी इस बात की सहूलियत दे़ कि वो भी खड़े होकर सू-सू कर सकें।
- इसकी सहायता से महिलाओं को गंदी पब्लिक टॉयलेट यूज नहीं करने पडेंगे जो कि गंभीर बीमारियों के जड़ होते हैं।
- भारतीय महिलाओं में पुरूषों से ज्यादा मूत्र-संक्रमण से ग्रसित होती हैं, ऐसे में अगर इस यंत्र को वो प्रयोग करती हैं तो डॉक्टरों का दावा है कि निश्चित तौर पर उनके रोग में कमी आयेगी।
- जिन महिलाओं को झूकने में असुविधा होती हैं, उनके लिए तो यह डिवाइस राम-बाण शामिल हो सकता है।
- यह हैंडी-डिवाइस है जो कि गर्भवती और बूढ़ी महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है।
- यह डिवाइस ज्यादा महंगा भी नहीं हैं और ना ही बहुत भारी है, इसे आसानी से अपने बैग में कैरी किया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications