रूस में भूकंप के बाद सक्रिय हुए दो ज्वालामुखी, कभी हो सकता है भयंकर विस्फोट, चेतावनी जारी

वैज्ञानिक आशंका जता रहे हैं कि इससे कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक यदि यह विस्फोट होता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ाने प्रभावित हो सकती हैं।

Russia's Shiveluch Volcano: 9 महीने से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच अब एक और खतरा मंडराने लगा है। रूस में एक प्राकृतिक आपदा की आशंका जाताई जा रही है। रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर दो ज्वालामुखियों से राख और चमकते लावा के ऊंचे बादल उठ रहे हैं।

Image- RIA Novosti telegram

अत्यधिक सक्रिय हो चुका है ज्वालामुखी

अत्यधिक सक्रिय हो चुका है ज्वालामुखी

वैज्ञानिकों का कहना है कि शिवलुच शिखर पर यह ज्वालामुखी अत्यधिक सक्रिय है। वैज्ञानिक आशंका जता रहे हैं कि इससे कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक यदि यह विस्फोट होता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ाने प्रभावित हो सकती हैं।

रूस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है शिवलुच

रूस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है शिवलुच

कामचटका कम आबादी वाला इलाका है। इस प्रायद्वीप पर 5,000 लोगों की आबादी है। इस प्रायद्वीप पर क्लाईची नाम का शहर है जो दो ज्वालामुखियों के बीच स्थित है। कामचटका प्रायद्वीप, मॉस्को से लगभग 6,600 किलोमीटर पूर्व में प्रशांत महासागर में फैला हुआ है, इस प्रायद्वीप पर शिवलुच ज्वालामुखी है जो दुनिया के लगभग 30 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। इसके साथ ही यह रूस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।

16000 फीट की ऊंचाई तक ज्वालामुखी की राख का ढेर

16000 फीट की ऊंचाई तक ज्वालामुखी की राख का ढेर

समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि अचानक नई गतिविधि शनिवार को एक मजबूत भूकंप के बाद हुई। इसके बाद शनिवार को लगभग 16000 फीट की ऊंचाई तक ज्वालामुखी की राख का ढेर नजर आया। रूसी राज्य मीडिया आईआरए ने कहा कि ज्वालामुखी में लावा लगातार विकसित हो रहा है। विस्फोट होने की स्थिति में लावा 10 से 15 तक की स्पीड से आसपास के इलाके को अपनी आगोश में ले सकता है। आईआरए ने कहा कि यह ज्वालामुखी बेहद गर्म हो चुका है और रात को बेहद चमकता है।

2009 में दर्ज किया गया था सबसे शक्तिशाली विस्फोट

2009 में दर्ज किया गया था सबसे शक्तिशाली विस्फोट

नासा के अनुसार, सबसे शक्तिशाली विस्फोट शिवलुच पर आखिरी बार 2009 में दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार शिवलुच ज्वालामुखी का शिखर 3,283 मीटर (10,771 फीट) तक पहुंच गया है। यह पिछले 10,000 वर्षों में अनुमानित 60 बड़े विस्फोटों के साथ रूसी प्रायद्वीप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में से एक है।

सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इमरान खान को घड़ी गिफ्ट की, बीवी ने चोरी से 20 लाख डॉलर में बेच डाला!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+