ग्रीक आइलैंड में जहाज डूबने से बड़ा हादसा, 4 भारतीय समेत चालक दल के 13 सदस्य लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Ship sinks off Greek island: अधिकारियों ने कहा है, कि रविवार तड़के ग्रीक द्वीप लेस्बोस के पास तूफानी समुद्र में एक मालवाहक जहाज डूब गया, जिससे चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है, जबकि 12 सदस्य लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने एक सदस्य को बचाने की भी बात कही है।
ग्रीक तटरक्षक बल ने कहा है, कि कोमोरोस में रजिस्टर्ड रैप्टर, 6 हजार टन नमक लेकर मिस्र के अलेक्जेंड्रिया से इस्तांबुल जा रहा था। तटरक्षक बल ने कहा, कि इस हादसे में आठ मिस्र, चार भारतीय और दो सीरियाई सहित 14 लोगों का दल लापता हुआ था, जिनमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक को बचाया गया है। बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

ग्रीक आइलैंड में डूबा मालवाहक जहाज
अधिकारियों ने कहा, कि जहाज ने रविवार सुबह 7 बजे एक मशीनी खराबी की सूचना दी थी और सुबह 8.20 बजे एक संकट अलर्ट भेजा और कुछ ही समय बाद लेस्बोस से लगभग 4 1/2 समुद्री मील (8 किमी) दक्षिण पश्चिम में गायब हो गया।
रविवार दोपहर चालक दल के एक मृत सदस्य को समुद्र से निकाला गया और उसे लेस्बोस ले जाया गया। तटरक्षक प्रवक्ता ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, कि शव द्वीप पर पहुंच गया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। तटरक्षक प्रवक्ता ने रविवार को पहले एपी को बताया था, कि एक सदस्य को जिंदा बचा लिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, कि आठ व्यापारिक जहाज, दो हेलीकॉप्टर और एक ग्रीक नौसेना फ्रिगेट जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया, कि समुद्र की उथल-पुथल के कारण तीन तटरक्षक जहाजों को क्षेत्र तक पहुंचने में कठिनाई हुई। दोनों प्रवक्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बात की, क्योंकि तलाशी अभियान अभी भी चल रहा है और वो दोनों अधिकारी मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।
ग्रीक के एक निजी टीवी चैनल मेगा ने बताया है, कि बचाए गए चालक दल का सदस्य एक इंजीनियर है, जिसने तटरक्षक अधिकारियों को बताया, कि जहाज ने शनिवार को पानी लेना शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि क्षेत्र में 80 किलोमीटर प्रति घंटे (50 मील प्रति घंटे) से अधिक की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही थीं।
वहीं, अभी तक पता नहीं चल पाया है, लापता हुए चार भारतीय कौन हैं, भारत में कहां के रहने वाले हैं और जहाज पर उनकी क्या जिम्मेदारी थी। (तस्वीर- फाइल)












Click it and Unblock the Notifications