बांग्लादेश में फैली अशांति पर शेख हसीना की प्रतिक्रिया, वकील की हत्या किया विरोध, सजा की मांग

Bangladesh News: इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बवाल जारी है। इस बीच, यहां के बंदरगाह शहर चटगांव में मंगलवार को हुई झड़ में एक वकील की हत्या कर दी गई। इस हत्या पर अब अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

शेख हसीना ने कहा कि मैं इस हत्या का कड़ा विरोध करता हूं। इस हत्या में शामिल लोगों को जल्द से जल्द ढूंढकर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना से मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हुआ है। कहा कि वकील अपने कर्तव्य का पालन कर रहा था और जिन लोगों ने उसे इस तरह पीट-पीटकर मार डाला, वे आतंकवादी हैं।

Sheikh Hasina

उनकी पहचान चाहे जो भी हो, उन्हें दण्डित किया जाना चाहिए। शेख हसीना ने आगे कहा कि मौजूदा यूनुस सरकार, जो असंवैधानिक तरीके से सत्ता में आई है, अगर इस अपराध को रोकने में विफल रहती है, तो उसे इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।

शेख हसीना ने कहा कि मैं देशवासियों से इस तरह के आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील करता हूं। आम लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। वर्तमान सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विफल हो रही है। वे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने या नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में कामयाब नहीं हुए हैं।

आम लोगों पर हो रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। सनातन धर्म समुदाय के एक प्रमुख नेता को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है और उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। चटगांव में मंदिरों को आग के हवाले कर दिया गया है। इससे पहले, मस्जिदों, धार्मिक स्थलों, चर्चों, मठों और अहमदिया समुदाय के घरों पर हमले, तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।

धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देना और सभी समुदायों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करना महत्वपूर्ण है। अवामी लीग के नेताओं, छात्रों, नागरिकों और कानून प्रवर्तन कर्मियों की कई हत्याओं के बाद, हमलों, कानूनी मामलों और गिरफ्तारियों के माध्यम से लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। मैं अराजकतावादी कार्रवाइयों की कड़ी निंदा और विरोध करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+