शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए
इस्लामाबाद, 11 अप्रैल: पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री चुना गया है। इमरान खान की सरकार के बहुमत साबित करने में नाकामयाब रहने के बाद शहबाज अब पाक पीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। शहबाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और दूसरे दलों ने उनको नेता चुना है। शहबाज शरीफ पाकिस्तान की राजनीति के काफी बड़े चेहरे हैं। वो पंजाब के सीएम रह चुके हैं तो उनके भाई नवाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व पीएम हैं।

इमरान खान सरकार के खिलाफ दो दिन पहले (शनिवार को) नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाने के बाद उनको प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा था। जिसके बाद नए पीएम के चुनाव को लेकर आज नेशनल एसेंबली में वोटिंग हुई। पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता आसिफ अली जरादरी ने प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया। जिसमके बाद शहबाज शरीफ को निर्विरोध पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री चुन लिया गया। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मतदान का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया, ऐसे में शहबाज को चुने जाने में कोई परेशानी नहीं हुई।
आज मुल्क के लिए बहुत बड़ा दिन: शरीफ
प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शहबाज शरीफ ने एसेंबली में बोलते हुए कहा, अल्लाह ने आज पाकिस्तान और उसकी 22 करोड़ अवाम को बचा लिया है। यह पहली बार है जब कोई अविश्वास प्रस्ताव नेशनल एसेंबली में कामयाब हुआ हैऔर सरकार बदली है। आज का दिन मुल्क के लिए बहुत बड़ा है, लोग आज के दिन को किसी त्योहार की तरह से मनाएंगे।
इमरान खान की पार्टी के सभी एमएनए देंगे इस्तीफा
प्रधानमंत्री पद खोने और सरकार जाने के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के सभी एमएनए ने नेशनल एसेंबली की सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है किशहबाज शरीफ के शपथग्रहण से पहले ही सभी इस्तीफा दे देंगे। पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के सभी एमएनए अपना इस्तीफा देने जा रहे हैं।
इमरान खान के 6 करीबी सहयोगियों के देश छोड़ने पर पाबंदी, ईद के बाद पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ












Click it and Unblock the Notifications