Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान के 6 करीबी सहयोगियों के देश छोड़ने पर पाबंदी, ईद के बाद पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ

पाकिस्तान के एक और अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ईद के बाद अगले महीने लंदन से वापस पाकिस्तान लौट सकते हैं।

इस्लामाबाद, अप्रैल 11: पाकिस्तान के होन वाले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के नेशनल असेंबली में कहा था कि, उनकी सरकार बनने के बाद वो बदले की राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन जैसी उम्मीद थी, वही हो रहा है और पाकिस्तान के अधिकारियों ने इमरान खान के 6 करीबियों को स्टॉप लिस्ट में डाल दिया है।

स्टॉप लिस्ट में इमरान के 6 करीबी

स्टॉप लिस्ट में इमरान के 6 करीबी

सोमवार को पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के छह प्रमुख सहयोगियों के नाम पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने 'स्टॉप लिस्ट' में डाल दिया है। यानि, अब इमरान खान के ये 6 करीबी पाकिस्तान छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने रविवार को संयुक्त विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद छह लोगों के नाम "स्टॉप लिस्ट" में डाल दिए हैं। अब ये सभी लोग बिना इजाजत के पाकिस्तान छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं।

स्टॉप लिस्ट में कौन कौन शामिल

स्टॉप लिस्ट में कौन कौन शामिल

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को स्टॉप लिस्ट में डाला गया है, उनमें इमरान खान के पूर्व प्रमुख सचिव आजम खान, राजनीतिक संचार पर पूर्व विशेष सहायक शाहबाज गिल, आंतरिक और जवाबदेही पर पूर्व सलाहकार शहजाद अकबर, महानिदेशक पंजाब गोहर नफीस, और डीजी संघीय जांच एजेंसी पंजाब जोन मोहम्मद रिजवान को स्टॉप लिस्ट में डाला गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सोशल मीडिया प्रमुख अरसलान खालिद का नाम भी सूची में जोड़ा गया है। आपको बता दें कि, एफआईए साल 2003 से फंक्शन में है और यही तय करता है, कि कौन लोग पाकिस्तान छोड़कर बाहर नहीं जा सकता है।

ईद के बाद पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ

ईद के बाद पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ

वहीं, पाकिस्तान के एक और अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ईद के बाद अगले महीने लंदन से वापस पाकिस्तान लौट सकते हैं। पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि, नवाज शरीफ अब पाकिस्तान वापस लौटेंगे। इमरान खान को पनामा पेपर्स लीक में गुनहगार ठहराए जाने के बाद जेल भेजा गया था, लेकिन इमरान खान की सरकार में उन्हें देश छोड़ने के लिए एनआरओ दे दिया गया था और फिर उसके बाद नवाज शरीफ लंदन से वापस पाकिस्तान नहीं लौटे। मियां जावेद लतीफ ने कहा कि पीएमएल-एन सुप्रीमो और तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की देश वापसी पर गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+