महिला को सरेआम किस कर फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा- तुम लोगों को जलन हो रही, लेकिन यह मेरा स्टाइल है
मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो दुतेर्ते ने दो दिन पहले साउथ कोरिया में एक महिला को किस कर कंट्रोवर्सी में आए थे, जिन्होंने अब अपने किस का बचाव करते हुए कहा कि अगर महिलाएं उनकी इस हरकत से नाराज हैं और इस्तीफा याचिका पर हस्ताक्षर लाती है, तो वे इस्तीफा देने के लिए तैयार है। दुतेर्ते ने कहा कि किस के दौरान हम दोनों को बहुत आनंद आया था। फिलीपींस के 73 साल के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने मंच पर एक फिलिपीनो महिला को फ्री में बुक ऑफर कर, बदले में उससे किस लिया था।

फिलीपींस लौटने के बाद दुतेर्ते ने कहा, हमने एंजॉय किया, यह एक बड़ी बात थी और सभी ने एंजॉय किया।' दुतेर्ते ने कहा कि अगर किसी को मेरी इस हरकत से परेशानी है तो वे खुशी से इस्तीफा दे देंगे। दुतेर्ते ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर सभी महिलाएं मेरे खिलाफ इस्तीफे के लिए याचिका पर हस्ताक्षर लेकर आए, मैं इस्तीफा दे दूंगा।'
दुतेर्ते ने कहा कि वे कई सालों से पब्लिक में इस तरह से किस करते आए हैं, यहां तक कि जब मेयर थे तब भी उन्होंने ऐसा कई बार किया है। मनीला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दुतेर्ते ने कहा, 'यह मेरी स्टाइल है। तुम भी तुम्हारी स्टाइल ढूंढों। साधारण किस में कुछ गलत नहीं। वे सिर्फ जलते हैं।'
दुतेर्ते 2016 से फिलीपींस के राष्ट्रपति पद पर है और वे कई बार विवादों में रह चुके हैं। दुतेर्ते बलात्कार पर चुटकुले सहित महिलाओं पर अपनी टिप्पणियों के लिए विवादो में रहते आए हैं।
महिला के सरेआम किस करने के बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा- तुम्हें जलन हो रही, लेकिन यह मेरी स्टायल है












Click it and Unblock the Notifications