नए शोध में बड़ा दावा-'Jupiter के Europa में है नमकीन समुद्र', क्या संभव है जीवन?
न्यूयार्क, 21 अप्रैल। एक बार फिर से बृहस्पति के चंद्रमा यानी कि यूरोपा को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है, नए शोध में दावा किया गया है कि इस चंद्रमा की सतह पर एक समुद्र है, जो कि काफी गर्म और नमकीन है जिससे यहां पर जीवन होने की बात को एक बार फिर से बल मिला है।

'यूरोपा की सतह पर मौजूद पानी बहुत ज्यादा है'
शोध में कहा गया है कि 'यूरोपा की सतह पर मौजूद पानी बहुत ज्यादा है और ये नीचे से ऑक्सीजन को खींच रहा है जो कि जीवन के लिए बेहद जरूरी है, यही नहीं इस पानी में बहुत सारे रासायनिक तत्व मौजूद हैं। वैसे यूरोपा की ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत बृहस्पति ही है जिसके कारण समुद्र के अंदर से गर्म रहता है और इसी कारण ये पानी जमता नहीं है।'

पेपर जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल
यह रिसर्च पेपर जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में पब्लिश किया गया है, हालांकि इस पर अभी भी शोध जारी है, शोधकर्ताओं का अनुमान है कि यूरोपा पर ऑक्सीजन से भरा समुद्र पृथ्वी के समान ही है।

क्या है यूरोपा?
दरअसल हमारे पूरे सौर मंडल में स्थित यूरोपा बृहस्पति का चौथा सब से बड़ा उपग्रह है, जिसका व्यास लगभग 3,138 किमी है। इसे अंग्रेज़ी में "Europa" लिखा जाता है। यूरोपा एक फ़ोनीकीयाई राज-महिला का नाम था, जिसके नाम पर इस उपग्रह का नामकरण किया गया है।

बृहस्पति
जबकि बृहस्पति ग्रह सूर्य से पांचवा और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर है और इसे नग्न आंखों से देखा भी जा सकता है। रोमन सभ्यता ने अपने देवता जुपिटर के नाम पर इसका नाम रखा था।
नासा
नासा का पूरा नाम National Aeronautics and Space Administration है। ये संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों, एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस पर शोध का काम करती है। ये संस्था कृत्रिम उपग्रहों की मदद से वैज्ञानिक धरती से जुड़ी और अधिक जानकारियां एकत्रित करते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications