तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाने पर शाहिद अफरीदी ने कही बड़ी बात

Recommended Video

    Shahid Afridi reveals why he posed with Indian flag | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बीते हफ्ते स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में शाहिद अफरीदी के एक क्रिकेट इवेंट के बाद भारतीय दर्शकों से तिरंगा सीधा करने को कहना चर्चाओं में रहा था। शाहिद के दूसरे देश के झंड़े का सम्मान देने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा और उनकी इस बात के लिए काफी तारीफ भी हुई। शाहिद ने इसको लेकर अब कहा है कि ये बहुत आम बात थी, हम सभी को दूसरे देशों के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए और मैंने भी यही कोशिश की। शाहिद ने कहा कि भारत-पाक के बीच की कूटनीतिक समस्याएं हैं और कई बार उसका असर खिलाड़ियों तक पर पड़ता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ चीजों का ध्यान हमें रखना ही चाहिए।

    तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाने पर शाहिद अफरीदी ने कही बड़ी बात

    शाहिद अफरीदी स्विट्जरलैंड के सेंट मॉर्टिज में आइस क्रिकेट मैच खेलने के बाद फैंस से मिले थे। रॉयल्स इलेवन व सहवाग डायमंड इलेवन के बीच मैच के दौरान यहां भारत, पाकिस्तान, स्विट्जरलैंड और कई देशों के दर्शक थे। फैंस ने अफरीदी को पुकारा तो अफरीदी ने सभी के साथ फोटो क्लिक कराए। अफरीदी को जब भारतीय दर्शकों ने पुकारा तो वो उनके पास पहुंचे लेकिन उन्होंने ध्यान दिया कि दर्शकों के हाथ में दो तिरंगा है, वो मुड़ा हुआ है।अफरीदी ने इसका ध्यान किया और कहा झंडे को सही से पकड़िए। शाहिद ने तिरंगे को सही कराया औ र उसके साथ फोटो क्लिक कराने के बाद उस प्रशंसक को ऑटोग्राफ भी दिया। शाहिद जब भारतीय दर्शक को झंडा सही से पकड़कर फोटो खिंचाने को कह रहे हैं, उस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया और दुनियाभर से लोगों ने इसके लिए शाहिद की तारीफ की।

    स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में शाहिद अफरीदी रॉयल्स इलेवन ने सहवाग डायमंड इलेवन को आइस क्रिकेट सीरीज में 2-0 से हरा दिया। इस सीरीज को अल्पाइन पर्वत की श्रेणियों के बीच कृतिम रुप से तैयार की गई पिच पर खेला गया। इस मैच के दौरान जबरदस्त ठंड के बीच लोग अपने चहेते क्रिकेटर्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। इस दौरान भारतीय क्रिकेट प्रसंशकों में भी अफरीदी के साथ फोटो क्लिक कराने और ऑटोग्राफ लेने की होड़ मची हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+