जर्मनी में सेक्स टॉय को समझा गया बम, बना डर का माहौल
बर्लिन। पूरा यूरोप में इन दिनों आईएसआईएस के आतंकियों की वजह से डर और दहशत का नया माहौल है। इस माहौल में एक छोटी सी हरकत भी यहां हलचल पैदा कर देती है।

ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों हुई जब जर्मनी के एक शहर में एक सेक्स टॉय की वजह से थोड़ी देर के लिए डर और दहशत का माहौल बन गया। जर्मनी के शहर हैल्बस्टर्ड में स्थित एक एम्यूजमेंट पार्क के एक पुरुष टॉयलेट से टिक-टिक की आवाज आ रही थी।
इस आवाज को सुनकर वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी घबरा गई। उसने समझा यह बम होगा। लिहाजा उसने पुलिस को फोन लगाया। इसके बाद पूरे हैल्बस्टर्ड में बम होने की आशंका के बीच अलर्ट जारी कर दिया गया।
फिर मौके पर बम डिस्पोजल दस्ता पहुंचा और उसने बम की तलाशी के लिए पूरी बिल्डिंग को खाली करा दिया। तीन घंटे तक तलाशी के बाद भी बम डिस्पोजल दस्ते के सदस्यों को कुछ नहीं मिला। तभी उनकी नजर वहां डस्टबिन पर पड़ी। वहां एक खराब पड़ा सेक्स टॉय टिक-टिक की आवाज कर रहा था।
सेक्स टॉय कूड़ेदान में पड़े होने की वजह से काफी तेज आवाज कर रहा था। पुलिस सेक्स टॉय फेंकनेवाली की अब भी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications