पाकिस्तान में बिजली संकट से हाहाकार, कराची से इस्लामाबाद तक सप्लाई बंद, श्रीलंका जैसे हालात बने
पाकिस्तान पिछले लंबे अर्से से बिजली संकट से जूझ रहा था। वहीं, देश में आटा और दाल भी खत्म हो चुका है, लिहाजा पाकिस्तान कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है।

Recommended Video
Power outage in Pakistan: पाकिस्तान में आर्थिक संकट से हाहाकार मच गया है और पाकिस्तान के ज्यादातर शहरों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है, कि सोमवार सुबह नेशनल ग्रिड की फ्रीक्वेंसी कम होने के बाद से देश भर में बिजली सप्लाई ठप हो गई है और इसके साथ ही पाकिस्तान की स्थिति अब श्रीलंका जैसी बन गई है। लिहाजा, देशभर में हाहाकार मच गया है।

पाकिस्तान में बिजली गुल
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा है, कि "प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आज सुबह 7:34 बजे नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी कम हो गई, जिसके परिणामस्वरूप बिजली व्यवस्था में व्यापक गिरावट आई है।" पाकिस्तान के बिजली मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, कि ईंधन की लागत बचाने के लिए आर्थिक उपाय के रूप में रात में बिजली उत्पादन इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाता है"। खुर्रम दस्तगीर ने कहा, कि "आज सुबह साढ़े सात बजे जब सिस्टम एक-एक करके चालू किए गए, तो देश के दक्षिणी हिस्से में जमशोरो और दादू के बीच फ्रीक्वेंली फ्लक्चवेशन की खबर मिली। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आया और सिस्टम एक-एक करके बंद हो गए।'

कई शहरों में नहीं है बिजली
आपको बता दें, कि पाकिस्तान लंबे वक्त से बिजली संकट का सामना कर रहा है और देश में भारी बिजली कटौती की जा रही है। पाकिस्तान के बाजार रात 8 बजे बंज कर दिए जाते हैं और ज्यादातर हिस्सों में रातभर बिजली की सप्लाई बंद रहती है। वहीं, शादी समारोह समेत रात में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रात 10 बजे से पहले ही निपटाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री ने कहा, कि "अभी निश्चित नहीं है, कि इस समस्या को हल करने में कितना समय लगेगा। हालांकि, मेरा लक्ष्य अगले 12 घंटे के अंदर देश में बिजली बहाल करना है।" जियो न्यूज के मुताबिक, ऊर्जा मंत्रालय की घोषणा से पहले अलग-अलग बिजली वितरण कंपनियों ने ब्रेकडाउन की पुष्टि की है।

किन हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद
क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (QESCO) के मुताबिक, गुड्डू से क्वेटा जाने वाली दो ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गईं हैं, जिससे क्वेटा समेत बलूचिस्तान के 22 जिले बिना बिजली के हैं। वहीं, जियो के मुताबिक, आर्थिक राजधानी कराची के कई इलाकों में बिजली गुल रहने की भी खबर है। वहीं, K-इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने अभी तक बिजली संकट की पूरी रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं, बिजली कंपनी IESCO के प्रवक्ता ने कहा है, कि इसके 117 गर्ड स्टेशन बिना बिजली के हैं। इस बीच, बिजली कंपनी PESCO ने कहा है, कि वो जिन क्षेत्रों में बिजली की आपू्र्ति करता है, उन सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। तीन महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब किसी देश में बिजली गुल हुई है। आपको बता दें, कि पिछले साल अक्टूबर में कराची, हैदराबाद, सुक्कुर, क्वेटा, मुल्तान और फैसलाबाद में बिजली गुल हो गई है।

भीषण संकट में फंसा पाकिस्तान
पाकिस्तान भीषण आर्थिक संकट में फंसा हुआ है और देश पहले से ही आटा और दाल संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तान में पिछले दिनों आटा किल्लत के बाद मचे बवाल की कई वीडियो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के दुर्दीन की कहानी बयां करते हैं। वहीं, देश पहले से ही बिजली संकट का सामना कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग इलाकों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं और अपना दर्द बयां कर रहे हैं, कि बिजली संकट से उनकी स्थिति कितनी खराब हो गई है। बिजली सप्लाई बंद होने से शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी की सप्लाई भी बंद हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications