नहीं चला पीएम का जादू, टेस्ला मोटर ने किया चीन का रुख
वाशिंगटन। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलिकॉन वैली के दौरे पर गये थे और वहां पर उन्होंने टेस्ला मोटर का दौरा किया था। लेकिन टेस्ला मोटर ने भारत की बजाए चीन जाने का फैसला लिया है।

किफायती इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियों में अग्रणी टेस्ला ने भारत की बजाए चीन में प्रोडक्शन शुरु करने का फैसला लिया है।
टेस्ला कंपनी मौजूदा वक्त में कैलीफोर्निया में अपना प्रोडक्शन करती है और हाल ही में नीदरलैंड में एसेंबलिंग यूनिट की शुरुआत की है।
बड़ा फैसला- अब एक आदमी एक से अधिक कार नहीं खरीद सकता है
हालांकि टेस्ला ने अभी इस बाबत कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस बाबत टेस्ला आधिकारिक ऐलान कर सकता है।
चीनी मीडिया की मानें तो टेस्ला अगले तीन साल में अपनी कारों का प्रोडक्शन यहां शुरु कर देगा। टेस्ला कंपनी का माना है कि चीन में कारों को बनाने में प्रोडक्शन का खर्च काफी कम होगा।
माना जा रहा है कि भारत में बढ़ते प्रदूषण की समस्या की वजह से इलेक्ट्रिक कारों का बड़ा बाजार बनेगा। लेकिन भारत के राजनैतिक माहौल की वजह से टेस्ला ने भारत की बजाए चीन जाने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications