Serbia Protest: सर्बिया में सत्ता के खिलाफ संग्राम, राष्ट्रपति के खिलाफ उतरे प्रदर्शनकारी, 48 पुलिसकर्मी घायल
Serbia Protest: सर्बिया यूरोप का एक छोटा सा लेकिन बेहद खूबसूरत,ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्ध देश है। र्सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में शनिवार (28 जून) रात सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच घंटों तक मुठभेड़ हुई, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिए गया। यह हाल के वर्षों में सर्बिया राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के खिलाफ सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों में से एक था।
क्या हुआ प्रदर्शन में?
शनिवार को हुई झड़प में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अंडे, बोतलें और अन्य वस्तुएं फेंकी जबकि पुलिस ने अपमी रक्षा के लिए मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। कई पुलिस अधिकारियों को फुटपाथ पर बंदियों को हथकड़ी लगाते हुए भी देखा गया।
आंतरिक मंत्रालय ने इस घटना के बाद बताया कि "दर्जनों गुंडे" हिरासत में हैं। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि छह पुलिसकर्मी और कई नागरिक इस झड़प में घायल हुए हैं।

क्या है प्रदर्शन करने की वजह?
विरोध प्रदर्शन से पहले के दिनों में पुलिस ने लगभग एक दर्जन से अधिक सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इन सभी कार्यकर्ताओं पर संविधान को कमजोर करने और आतंकवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। सभी कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। इन प्रदर्शनों की शुरुआत 1 नवंबर 2024 को नोवी सैड रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 16 लोगों की मौत के बाद हुई। पिछले दिसंबर से छात्रों, विपक्ष, शिक्षकों, श्रमिकों और किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। यह विरोध सिर्फ एक रेल हादसे का गुस्सा नहीं, बल्कि उस तंत्र के खिलाफ बगावत है जिसे प्रदर्शनकारी तानाशाही कह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस दुर्घटना के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया।
क्या है प्रदर्शनकारियों की मांगे?
आठ महीनों से चल रहे इस आंदोलन में छात्रों का आरोप है कि वुसिक की सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है। राष्ट्रपति वुसिक के विरोधी उन पर और उनके सहयोगियों पर संगठित अपराध से संबंध रखने, प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हिंसा करने, मीडिया पर नियंत्रण तथा उनकी शक्तियों को भी सीमित करने का आरोप लगाते हैं। वुसिक के विरोध में सोशल मीडिया पर "फ्री सर्बिया" और "वुसिक हटाओ" जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
क्या है छात्रों की मांग?
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि आजादी की दूसरी लड़ाई है। हालांकि राष्ट्रपति वुसिक इन आरोपों से इनकार करते हैं। प्रदर्शनकारी वुसिक को सत्ता से हटाने और वापस नए सिरे से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। वुसिक का दूसरा कार्यकाल 2027 में समाप्त होगा, उसी समय संसदीय चुनाव भी होने हैं।
राष्ट्रपति वुसिक ने कही ये बड़ी बात
शनिवार को हुई इस घटना के बाद वुसिक ने दोहराया कि 2026 के अंत से पहले कोई राष्ट्रीय मतदान नहीं होगा। वुसिक ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने राज्य को गिराने का प्रयास किया, इसमें विदेशी ताकतें भी शामिल हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "वे (प्रदर्शनकारी) सर्बिया को गिराना चाहते थे, और वे असफल हो गए।"
48 पुलिस अधिकारी घायल
पुलिस ने रविवार को बताया कि 48 अधिकारी घायल हुए हैं जबकि 22 प्रदर्शनकारियों ने हॉस्पिटल सहायता की मांग की है। गृह मंत्री इविका डेसिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 77 लोगों में से 38 लोग अभी भी हिरासत में हैं, जिनमें से अधिकांश पर आपराधिक आरोप हैं। आगे यह प्रदर्शन कब तक चलेगा, क्या वुसिक की सरकार सर्बिया में गिर जाएगी या प्रदर्शनकारियों की बात मान कर देश में नए सिरे से चुनाव होंगे इन सभी सवालों का जवाब अब वक्त ही बता सकता है।
आपको हमारी यह खबर कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications