दादा की लाश के साथ पोते ने ली सेल्फी, सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट कर लिखा अलविदा दादा
लंदन। इसे सेल्फी का क्रेज कहें या फिर कुछ अलग कर सोशल मीडिया पर छा जाने का पागलपन। कुछ भी हो लेकिन है बहुत शर्मनाक। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सऊदी अरब में एक किशोर ने अपने दादा के मृत शरीर के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद से लोगों का गुस्सा भड़क गया है। बात अगर सेल्फी की करें तो इसमें किशोर एक शरारती मुस्कान के साथ अपनी जीभी बाहर निकाले हुए दिख रहा है।

तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए किशोर ने कैप्शन लिखा 'अलविदा दादा'। उसके इस असंवेदनशील व्यवहार पर लोगों ने हैरानी जताई। किशोर की इस हरकत पर सऊदी अरब प्रशासन को कई शिकायतें मिलीं, जिसमें इसे अनैतिक और अनुचित बताया गया है।
सोशल मीडिया पर सवाल पूछा जा रहे है कि आखिर अस्पताल के कर्मचारियों ने किशोर को सेल्फी लेने की अनुमति कैसे दी? जनसंपर्क और मीडिया मामलों के प्रमुख अब्दुल रजाक हफीद ने मदीना में इसकी पुष्टि की कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हफीद ने कहा, "मदीना में स्वास्थ्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या सेल्फी अस्पताल में ली गई? अगर ऐसा हुआ तो इस अमानवीय कृत्य को रोकने में असफल होने के नाते सभी दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications