धरती से टकराएगा अंतरिक्ष से आया पहाड़, 22 परमाणु बमों के विस्फोट जितनी तबाही... वैज्ञानिकों ने बताई सटीक तारीख
Asteroid could smash into Earth: वैज्ञानिकों ने ठीक उसी दिन खुलासा किया है, जिस दिन एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी की सतह से टकरा सकता है, जिसकी वजह से धरती पर 22 परमाणु बमों के विस्फोट जितनी जोरदार तबाही मच सकती है।
धरती इस तरह की एक बड़ी तबाही हजारों साल पहले देख चुकी है, जब धरती से टकराए क्षुद्रग्रह की वजह से डायनासोर का नामोनिशान मिट गया था, लेकिन अब अगर ये झुद्रग्रह धरती की सतह से टकराता है, तो इंसानों का वजूद मिट सकता है। वैज्ञानिकों ने पहली बार रिसर्च के आधार पर ठीक उस तारीख के बारे में बताया है, जब धरती से क्षुद्रग्रह टकरा सकता है।

धरती से कब टकराएगा क्षुद्रग्रह?
वैज्ञानिकों का कहना है, कि बेन्नू नाम का अंतरिक्ष पहाड़, जो हर छह साल में हमारी पृथ्वी के पास से गुजरता है, वैज्ञानिकों ने दावा किया है, कि वो 24 सितंबर 2182 को क्षुद्रग्रह धरती से टकरा सकता है।
हालांकि, क्षुद्रग्रह के टकराने से संभावित प्रलय की तारीख अभी बहुत दूर है, लेकिन नासा पहले से ही इस क्षुद्रग्रह बेन्नू को हटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और नासा का मिशन अपने "अंतिम चरण" में है। वैज्ञानिकों की कोशिश है, कि इससे पहले की ये क्षुद्रग्रह हमारी पृथ्वी के लिए खतरा बने, उसे अंतरिक्ष में ही खत्म कर दिया जाए या उसका रास्ता हमेशा के लिए बदल दिया जाए।
सात साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने नमूने एकत्र करने के लिए बेन्नू क्षुद्रग्रह तक एक अंतरिक्ष यान भेजा था, उम्मीद थी कि उनके द्वारा एकत्र की गई जानकारी से उन्हें संभावित विनाशकारी दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी।
बेन्नू के नमूने अंततः इस हफ्ते पृथ्वी पर पहुंचने वाले हैं, और रविवार (24 सितंबर) को यूटा रेगिस्तान तक इस क्षुद्रग्रह के सैंपल पहुंच जाएंगे। यानि, बेन्नू के धरती से टकराने की संभावित तारीख से ठीक 159 साल पहले इसके नमूने हमारे पास पहुंच जाएंगे।
ग्रीनबेल्ट, मैरीलैंड में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में OSIRIS-REx के प्रोजेक्ट मैनेजर, रिच बर्न्स ने संडे टेलीग्राफ को बताया, कि "हम अब इस सात साल की यात्रा के अंतिम चरण में हैं, और यह पिछले कुछ मील की तरह ही महसूस होता है।"
उन्होंने कहा, कि "यह एक मैराथन की तरह है, जिसमें गर्व और खुशी जैसी भावनाओं का संगम और रेस को अच्छी तरह से पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प शामिल है।"
हालांकि बेन्नू का संभावित प्रभाव चिंताजनक लग सकता है, लेकिन विनाशकारी हमले की संभावना 2,700 में से केवल एक है।

कितना खतरनाक हो सकता है प्रभाव?
ये पहाड़ करीब एक तिहाई मील चौड़ा है, जबकि जिस क्षुद्रग्रह के कारण डायनासोर विलुप्त हुए थे, वह लगभग छह मील चौड़ा था, यानि बेन्नू की चौड़ाई से लगभग 20 गुना बड़ा।
इसका मतलब यह है, कि आने वाली चट्टान दुनिया भर को विलुप्त होने के लिए पर्याप्त बड़ी नहीं है - लेकिन नासा का मानना है, कि अगर यह पृथ्वी से टकराती है तो यह लगभग छह मील का गड्ढा बना देगी, और सभी दिशाओं में लगभग 600 मील तक तबाही मचा देगी।
नासा के वैज्ञानिक के मुताबिक, आज से लेकर साल 2300 तक, 1750 में से एक संभावना है, कि धरती से ये क्षुद्रग्रह टकरा सकता है।
वर्तमान में पृथ्वी पर आने वाले नमूनों से शोधकर्ताओं को संबंधित चट्टान पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। इस क्षुद्रग्रह के टुकड़ों को फ्रिज के आकार के कैप्सूल में, ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स अंतरिक्ष यान से पृथ्वी की तरफ भेजा जाएगा।
अंतरिक्ष यान, बेन्नू क्षुद्रग्रह की सतह से करीब 250 ग्रम चट्टानी सामग्री ला रहा है।
ये कैप्सूल 24 सितंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.42 बजे (3.42 बजे बीएसटी) पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, जो लगभग 28,000 मील प्रति घंटे की गति से पृथ्व की सतह की ओर बढ़ेगा।
इसका तापमान लावा से दोगुना तक पहुंचने की भी उम्मीद है।
हालांकि, इससे पहले की ये क्षुद्रग्रह कोई प्रभाव डाले, इसे सिर्फ 11 मील प्रति घंटे तक धीमा करने के लिए पैराशूट भेजे जाएंगे, जिससे कैप्सूल रक्षा विभाग के यूटा परीक्षण और प्रशिक्षण रेंज में सुरक्षित रूप से उतर सके।
वाशिंगटन में नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के एसोसिएट प्रशासक निकोला फॉक्स ने कहा, कि "क्षुद्रग्रह बेन्नू की प्राचीन सामग्री 4.5 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के गठन पर प्रकाश डालने में मदद करेगी और शायद यह भी, कि पृथ्वी पर जीवन कैसे शुरू हुआ।"
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Baby Bump Pics: गर्भवती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications