मिस्ड कॉल जमाने में पहला प्यार, PUBG ने दिलाया दूसरा पार्टनर... PAK महिला सीमा की क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी

PUBG love story: पाकिस्तान से भारत भागकर आई महिला सीमा हैदर की लव स्टोरी दोनों देशों में मीडिया में सुर्खियों में है और पाकिस्तान मीडिया ने खुलासा किया है, कि सीमा ने हैदर गुलाम के साथ भी लव मैरिज की थी। सीमा और हैदर की लव स्टोरी उस जमाने में शुरू हुई थी, जब सोशल मीडिया का जमाना नहीं था और मोबाइल फोन के जरिए प्रेम कहानियां बननी शुरू हुई थी।

सीमा की प्रेम कहानी भी मिस्ड कॉल के जमाने में शुरू हुई थी और सोशल मीडिया के जमाने में सीमा एक बार फिर से दिल दे बैठीं, लेकिन इस बार सरहद पार रहने वाले सचिन मीणा को। सीमा के प्यार की हद देखिए, कि उसने सीमा की परवाह नहीं की, और 'दुश्मन' देश में बैखौफ पहुंच गई, वो भी चार बच्चों के साथ।

 PUBG love story

सीमा की पहली प्रेम कहानी

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा हैदर, खैरपुर मीर जिले के कोट दीजी नाम के एक गांव से है, जबकि हैदर सिंध के जैकोबाबाद जिले के तालुका गढ़ी खैरो के एक गांव के रहने वाले हैं। हैदर ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया, कि उन्होंने सीमा साथ साझा किया कि उनका प्रेम विवाह था, लेकिन उनकी शादी के लिए सीमा के घर के लोग तैयार नहीं थे।

हैदर गुलाम ने पाकिस्तानी मीडिया ऑउटलेट को बताया, कि सीमा के परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ उन्होंने निकाल की थी और बाद में वो कराची आकर बस गये थे।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, हैदर गुलाम साल 2019 में मजदूरी का काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। हालांकि, सीमा ने भारतीय मीडिया को बताया है, कि 10 मई तक वो हैदर के संपर्क में थी। वहीं, हैदर ने कहा, कि सीमा ने किसी स्कूल में पढ़ाई नहीं की है, लेकिन शादी से पहले गांव में वो एक सरकारी संगठन में अनौपचारिक पढ़ाई कर रही थी।

वहीं, कराची के मालिर कैंट पुलिस स्टेशन में दर्ज एक लिखित शिकायत में, हैदर के पिता अमीर जान ने कहा, कि उनके बेटे ने उन्हें अपने परिवार से संपर्क टूटने की जानकारी दी दी। अमीर जान, हैदर के परिवार के बारे में पूछताछ करने के लिए कराची गए, लेकिन घर के मालिक ने उन्हें बताया, कि सीमा कुछ दिनों के लिए गांव गई है।

हैदर ने खुलासा किया, कि उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़ गई है।

वहीं, सीमा के माता-पिता ने खुद को इस पूरे मामले से दूर कर लिया है। सीमा के माता-पिता ने एक पाकिस्तानी मीडिया ऑउटलेट को बताया, कि ना उसकी मर्जी से उसकी बेटी ने शादी की थी और ही उसकी मर्जी से भागी है।

 PUBG love story

इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक असत्यापित वीडियो में, जैकोबाबाद में जखरानी जनजाति के हथियारबंद लोगों ने, महिला और उसके बच्चों को वापस नहीं लाने पर, भारत सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

आपको बता दें, कि सीमा और हैदर पबजी खेलते हुए एक दूसरे के संपर्क में आए थे। दूसरी तरफ, भारत आ चुकी सीमा ने बताया है, कि वो नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी और अब वो सचिन के साथ काफी खुश है। उसने कहा है, कि उसने दिल से हिन्दू धर्म अपनाया है और अब वो पूरी तरह से हिन्दू है।

वहीं, सीमा का भेषभूषा अब पूरी तरह से हिन्दुओं की तरह हो चुका है और उसने अब तुलसी पूजा भी करना शुरू कर दिया है। आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा के गले में एक स्कार्फ है, जिसपर राधे-राधे लिखा है। सीमा के गले में अब सचिन के नाम का मंगलसूत्र है और वो अब सिंदूर भी लगा रही है।

इसके अलावा अब सीमा पूरी तरह से शाकाहारी बन चुकी है और उसने नॉन-वेज को छोड़ दिया है। चूंकी सचिन के घर में लहसून तक नहीं खाया जाता है, इसीलिए उसने खुद को पूरी तरह से वेजिटेरियन बना लिया है। सीमा ने बताया, कि वो इस साल मार्च में नेपाल में सचिन से मिली थी और सचिन से मिलकर उसे लगा, कि उसकी जिंदगी बदल गई है, उसके बाद उसने हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया और नेपाल के रास्ते ही भागकर भारत आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+