ये क्या! चांद पर चलते हुए एलियन और उसकी परछाई की झलक
न्यूयॉर्क। एलियन्स हमेशा से पृथ्वी पर लोगों के लिए एक कौतूहल का विषय रहा है। कई वैज्ञानिकों ने भी एलियन्स से जुड़ी कई बातों को दुनिया के सामने रखी। जिनमें से कुछ सच्चाई है, जबकि कुछ महज किस्से मान लिए गए।

नासा ने भी एलियन्स को लेकर एक और खबर दी है। आप नीचे दिए इस वीडियो को ध्यान से देखें, तो संभव है आप देख पाएंगे कि शक्ल में मानव जैसा दिखने वाला एक प्राणी चांद की सतह पर चल रहा है।
हालांकि नासा ने अभी इस दिशा में और भी जांच कर जानकारी देने की बात कही है। नासा ने इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन यूट्यूब पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने वालों के लिए इस एलियन और इसकी परछाई को देख पाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
यह वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो गया है। यह वीडियो वॉवफॉरील नाम के यूजर द्वारा डाला गया है। इस वीडियो का मालिक अब इसमें दिखने वाली मानव आकृति की और भी जांच करना चाहता है।
बहरहाल, एलियन और उड़न तस्करी की कई खबरों के बीच यह तस्वीर वैज्ञानिकों के लिए एक नई मोड़ साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications