देखिए क्यूट सी बच्ची का दिल छू लेने वाला वीडियो
यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपनी बड़ी बहन की रक्षा करते हुए दिख रही है।
नई दिल्ली। भाई-बहन होना सबसे अच्छा गिफ्ट है। वो आपके बेस्ट फ्रेंड हो सकते हैं, आपकी बदमाशियों के साझेदार हो सकते हैं, आपके सभी राज छुपाने में मददगार हो सकते हैं और भी काफी जगहों पर वह आपके साथ खड़े रहते हैं। वो आपसे लड़ाई तो करते ही हैं, साथ ही आपकी रक्षा भी करते हैं।

एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपनी बड़ी बहन की रक्षा करते हुए दिख रही है। जब भी उस बच्ची की मां उसकी बड़ी बहन को डांटती है तो वह छोटी सी बच्ची अपनी बहन को बचाती हुई अपनी मां को डांट रही है और मारने की भी कोशिश कर रही है।
फेसबुक पर डाला गया यह वीडियो इन दिनों सभी के दिल को छू ले रहा है और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर मेलिसा नुनेज द्वारा डाला गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी सी बच्ची टीके अपनी मां को डांट रही है, जब उसकी मां बच्ची की बड़ी बहन एमा को डांटती है।
वीडियो में छोटी बच्ची अपनी मां द्वारा बड़ी बहन को डांटने पर उसे बचाती हुई दिख रही है। वह छोटी बच्ची न केवल अपनी मां को ऐसा करने से मना कर रही है, बल्कि उसे डांट भी रही है और मार भी रही है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो 56 सेकेंड का है, जिसे जो भी देखता है वह इस छोटी बच्ची का दीवानी हो जाता है। यह छोटी बच्ची सभी का दिल जीत ले रही है।
बड़ी बहन ने अपनी उस प्यारी सी छोटी बहन को गले से लगाकर इस बात की पुष्टि की कि वह ठीक है। छोटी बच्ची की वीडियो को शनिवार शाम तक करीब 1.5 करोड़ बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए दिल को छू लेने वाला यह वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications