रूस: मॉस्‍को में सुरक्षा एजेंसी के बाहर गोलीबारी, एक ऑफिसर की मौत, 5 घायल

मॉस्‍को। रूस की राजधानी मॉस्‍को में रूस की टॉप सिक्‍योरिटी एजेंसी के हेडक्‍वार्टर के बाहर एक अज्ञात शख्‍स ने फायरिंग की। इस फायरिंग में एक सिक्‍योरिटी ऑफिसर की मौत हो गई जबकि पांच अधिकारी घायल हैं। गुरुवार को हुई इस घटना की पुष्टि ऑफिसर्स ने की है। रूस की फेडरल सिक्‍योरिटी सर्विस एफएसबी) की तरफ से बताया गया है कि हमलावर बस एक ही था और वह बिल्डिंग में दाखिल नहीं हुआ था।

russia.jpg

राष्‍ट्रपति पुतिन को दी गई जानकारी

एजेंसी की तरफ से बताया गया था कि हमलावर को मार दिया गया है। रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें से दो सिक्‍योरिटी ऑफिसर्स भी शामिल हैं और इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एफएसबी ने बताया कि गोलीबारी लुबायांका स्‍क्‍वायर पर स्थित हेडक्‍वार्टर के पीछे हुई है। एजेंसी ने कहा है कि हमलावर के बारे में और ज्‍यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है। एफएसबी, सोवियत संघ के दौर की जासूसी एजेंसी केजीबी का ही हिस्‍सा है। सोशल मीडिया पर आए घटना के वीडियो में गोलियों की तेज आवाजों को आसानी से सुना जा सकता है। राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन के प्रवक्‍ता की ओर से बताया गया है कि उन्‍हें इस घटना की जानकारी दे दी है। यह घटना पुतिन की हर साल होने वाली प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कुछ ही देर बाद हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+