नेपाल में भारतीय दूतावास के गार्ड ने की आत्महत्या, काफी दिनों से डिप्रेशन में था

जानकारी के मुताबिक, मृतक सुरक्षा गार्ड (Security guard commits suicide inside) डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इससे पहले जनवरी 2005 में भारतीय दूतावास परिसर में अचानक गोलीबारी की गई थी।

काठमांडू, 4 जुलाई : नेपाल के काठमांड में भारतीय दूतावास में (Security guard commits suicide inside Indian Embassy) काम करने वाले सुरक्षा गार्ड ने परिसर के अंदर आत्महत्या कर ली। मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है। दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि, सुसाइड करने वाला गार्ड उत्तराखंड का रहने वाला था और उसने रविवार रात ड्युटी के दौरान खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने आगे बताया कि, इस घटना का खुलासा सोमवार को हुआ और इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस को सूचित कर दिया गया।

 photo

सुरक्षा गार्ड डिप्रेशन में चल रहा था
जानकारी के मुताबिक, मृतक सुरक्षा गार्ड डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इससे पहले जनवरी 2005 में भारतीय दूतावास परिसर में अचानक गोलीबारी की गई थी। उस घटना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो गार्ड मारे गए थे और एक अन्य घायल हो गया था।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
काठमांडु पोस्ट के मुताबिक दूतावास के अधिकारियों की सूचना के बाद नेपाल पुलिस की एक टीम सोमवार को दूतावास पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम (postmortem) के लिए त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इस मामले की जांच चल रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+