Toilet पर घिरे Trump: बेटी के बॉडीगार्ड्स नहीं कर सकते थे घर के टॉयलेट्स का इस्तेमाल, जाते थे ओबामा के घर
डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुश्नर की सुरक्षा में तैनात सिक्रेट सर्विस के जवानों के टॉयलेट्स पर करोड़ों खर्च
वाशिंगटन: अमेरिकी संसद (Capitol hill) पर समर्थकों को उकसा कर हमला कराने के आरोपों में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप(Donald trump) नये विवादों में घिर गये हैं। आरोप लगा है, कि उनकी बेटी ने सुरक्षा में तैनात सिक्रेट सर्विस के जवानों को घर में बने 6 टॉयलेट (Toilets) इस्तेमाल नहीं करने दिए और उनके लिए पड़ोस में फ्लैट लेकर करोंड़ों रुपये फूंक दिए।

अमेरिका में टॉयलेट पर राजनीति
अमेरिका में इन दिनों टॉयलेट्स को लेकर काफी राजनीति हो रही है। पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बायडेन(Joe biden) पर आरोप लगे, कि उनकी पत्नी के लिए व्हाइट हाउस(White house) में नया टॉयलेट डिजाइन किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों रुपये का खर्च आ रहा है। और अब डोनल्ड ट्रंप भी इन्हीं आरोपों में घिर गये हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) और उनके पति जेरेड कुश्नर (Jared Kushner) की सुरक्षा में तैनात सिक्रेट सर्विस के जवानों को टॉयलेट्स की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गये। ट्रंप परिवार पर ये आरोप लगने के बाद विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की जमकर आलोचना की है।
अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अमेरिका में वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपतियों और उनके परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाती है। ट्रंप के परिवार के लिए भी सिक्रेट सर्विस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात थे। लेकिन, इन जवानों को ट्रंप की बेटी इवांका के घर में बने 6 टॉयलेट इस्तेमाल करने के अधिकार नहीं थे। जिसकी वजह से सिक्रेट सर्विस के जवानों को काफी परेशान होना पड़ता था। सिक्रेट सर्विस के जवानों के लिए टॉयलेट खोजने में कई महीनों का समय लग गया।
ओबामा का टॉयलेट इस्तेमाल करते थे बॉडीगार्ड्स
वाशिंगटन पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इवांका ट्रंप के पड़ोसियों ने बताया है कि सिक्रेट सर्विस के जवानों को टॉयलेट के लिए इवांका के घर से 3 किलोमीटर दूर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barak Obama) के घर जाना पड़ता था। इवांका के बॉडीगार्ड्स या तो पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर में बने टॉयलेट्स का इस्तेमाल करते थे या फिर वर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रति माइक पेंस के घर में बने टॉयलेट्स का। कई महीनों बाद जाकर सिक्रेट सर्विस के इन जवानों के लिए इवांका ट्रंप के पड़ोस में एक फ्लैट खोजा गया।
फिजूलखर्ची पर करोड़ों खर्च
अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकी जनता के टैक्स के पैसों का इस्तेमाल जमकर फिजूलखर्ची में किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिक्रेट सर्विस के इन जवानों के टॉयलेट्स और जरूरी दूसरी सुविधाओं के लिए हर महीने 3 हजार डॉलर खर्च किए गये। जबकि, इवांका ट्रंप का अपार्टमेंट करीब पांच हजार वर्गफीट में बना हुआ है। जिसमें 6 बेडरूम और सात बाथरूम हैं। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं, कि आखिर इन जवानों के लिए इवांका के अपार्टमेंट में ही टॉयलेट की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। अपने जवानों के लिए सिक्रेट सर्विस ने 2017 से एक फ्लैट किराए पर ले रखा था, जिसपर करीब एक लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया है। ऐसे में अमेरिका के विपक्षी नेताओं का कहना है, कि अगर इवांका के घर में ही टॉयलेट की व्यवस्था की गई होती, तो एक लाख डॉलर का इस्तेमाल किसी और काम में हो सकता था।
टॉयलेट्स पर व्हाइट हाउस की सफाई
राष्ट्रपति ट्रंप के सवालों में आने के बाद व्हाइट हाउस ने सफाई पेश की है। व्हाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि सिक्रेट सर्विस के जवानों को कभी भी इवांका ट्रंप के घर में बने बाथरूम का इस्तेमाल करने से नहीं रोका गया। इवांका और उनके पति ने हमेशा सुरक्षा में लगे सिक्रेट सर्विस के जवानों का बेहद सम्मान किया। वहीं, सिक्रेट सर्विस की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं दी गई है। इससे पहले बाइडन परिवार पर भी व्हाइट हाउस में नया टॉयलेट बनवाने को लेकर काफी राजनीति हुई थी। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने इसे फिजूलखर्ची बताते हुए बाइडेन की काफी आलोचना की थी।
बाइडेन की पत्नी के लिए करोड़ों का टॉयलेट
TMZ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है, कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे जो बायडेन की पत्नी के लिए व्हाइट हाउस में करोड़ो की लागत से बाथरूम बनवाया जा रहा है। बायडेन की पत्नी के लिए व्हाइट हाउस में करीब 1.2 मीलियन डॉलर की लागत से टॉयलेट्स बनवाए जा रहे हैं। TMZ ने अपनी रिपोर्ट में दस्तावेजों के हवाले से दावा किया है, कि व्हाइट हाउस में बायडेन की पत्नी के लिए ईस्ट विंग में टॉयलेट बनाए जा रहे हैं, जिसका काम इस साल मई तक पूरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications