US Shutdown: नहीं पास हो सका अमेरिकी कांग्रेस में बजट, सरकारी कामकाज ठप

अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन होने की वजह से सरकारी कामकाज बंद हो गया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्‍योंकि अमेरिकी कांग्रेस सरकार के कामकाज के लिए जरूरी बजट पास करने में नाकाम रही है

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन होने की वजह से सरकारी कामकाज बंद हो गया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्‍योंकि अमेरिकी कांग्रेस सरकार के कामकाज के लिए जरूरी बजट पास करने में नाकाम रही है। कई सीनेटर्स उम्‍मीद लगाए हुए थे कि अस्‍थायी संघीय बजट की समयसीमा पूरी होने से पहले नए खर्च बिल को मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसकी वजह से अब एक बार फिर अमेरिकी सरकार पर वित्‍तीय संकट पैदा हो गया है।

us-shutdown.jpg

जनवरी में हुआ था शटडाउन
इससे पहले जनवरी में भी तीन दिनों तक अमेरिकी में इसी तरह के हालात थे और बंदी रही थी। लेकिन उस समय सरकार का कामकाज ठीक तरीके से चल सके इसके लिए अस्‍थायी बजट को सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्‍स में पास कराया गया था। अमेरिका के सरकारी विभाग फेडरल ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट की ओर से कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के संदर्भ में अपने दफ्तरों में संपर्क करना चाहिए। आपको बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से दो साल के नए बिल को पास किया जाना बेहद जरूरी होता है ताकि सरकार का कामकाज ठीक तरीके से चल सके।

एक अक्‍टूबर से पहले पास होना चाहिए बजट
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का बजट एक अक्टूबर से पहले पास हो जाना चाहिए क्‍योंकि इसी दिन से अमेरिकी सरकार के वित्‍तीय वर्ष की शुरुआत होती है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब सरकार बजट पास कराने में नाकाम रही है। इस बजट के बाद कई सरकारी एजेंसियों के लिए अस्‍थाई तौर पर पैसे का इंतजाम किया जाता है। लेकिन इस बार कांग्रेस फंडिंग जारी रखने के मुद्दे पर सहमति बनाने में नाकाम रही और शनिवार से कई संघीय एजेंसियों ने काम करना बंद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+