पुलिस की कार से कुचलकर बुरी तरह मारी गई थी जान्हवी.. बॉडी कैमरे ने खोला दिल दहलाने वाला राज

Jaahnavi Kandula Seattle cop car: भारत की रहने वाली होनहार छात्रा जाह्नवी कंडुला की हत्या को लेकर सनसनीखेज वीडियो फूटेज सामने आया है, जिससे पता चलता है, कि पुलिस की कार से जाह्नवी कंडुला को कुचला गया था। बैंगलुरू की रहने वाली जाह्नवी कंडुला की हत्या इसी साल 23 जनवरी को कर दी गई थी और अब इस हत्याकांड का बॉडी कैम फुटेज सामने आया है।

जारी किए गए भयावह बॉडी कैमरा फुटेज में दिख रहा है, कि जब जाह्नवी सड़क पार कर रही थी, उस वक्त सिएटल पुलिस की कार ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया था और मौके पर ही जाह्नवी की मौत हो गई थी।

Jaahnavi Kandula

नॉर्थ ईस्ट विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली जाह्नवी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए साल 2021 में बेंगलुरु से सिएटल पहुंची थी, और इंजीनियरिंग कॉलेज में सूचना प्रणाली में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही थी। जाह्नवी का इसी साल दिसंबर में मास्टर्स का डिग्री कंप्लीट होना था।

पुलिस की कार से हुई जाह्नवी की मौत

जिस कार से जाह्नवी की दुर्घटना हुई थी, उसे उस वक्त सिएटल अधिकारी केविन डेव चला रहा थे। बॉडी कैमरा वीडियो में, इंजन की तेज़ गड़गड़ाहट सुन सकता है, क्योंकि केविन के स्पीडोमीटर ने 74 मील प्रति घंटे तक की गति दिखाई है।

फॉक्स13 सिएटल के मुताबिक, 23 साल की जाहन्वी को डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के चौराहे पर कार ने काफी तेज रफ्तार से टक्कर मारी थी, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गई थी। बाद में उसे हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

वहीं, मुख्य आरोपी और कार चलाने वाले अधिकारी केविन ने कहा है, कि जब ये हादसा हुआ था, उस वक्त वो एक इमरजेंसी फोन कॉल का जवाब दे रहे थे।

वहीं, प्रॉसीक्यूटर्स ने जो वीडियो जारी किया है, उससे पता चलता है, कि केविन ने सायरन बजाया था, लेकिन वो लगातार नहीं बज रहा था। अभियोजक केविन के खिलाफ "स्थिति की आपातकालीन प्रकृति के बारे में दूसरों को चेतावनी देने में नाकाम रहने" के आरोपों पर विचार कर रहे हैं।

वहीं, घटना के बाद केविन को यह कहते हुए सुना गया, कि "मेरी तो लग गई।"

बॉडीकैम फ़ुटेज में अधिकारी केविन को जाहन्वी का सीपीआर करते हुए दिखाया गया है। केविन ने अपने बचाव में कहा, कि "उस वक्त रोशनी जल रही थी और मैं सायरन बजा रहा था...वह क्रॉसवॉक पर थी। उसने मुझे देखा, वह क्रॉसवॉक से दौड़ने लगी। फिर मैंने ब्रेक लगाने की कोशिश की।"

रिपोर्ट के मुताबिक, केविन ने प्रॉसीक्यूटर को ये भी बताया है, कि पीड़ित लड़को को क्रॉसरोड पर ही रूकना चाहिए थे और उसे बीच सड़क पर दौड़ना नहीं चाहिए था।

केविन को एक अन्य बॉडीकैम फ़ुटेज में कहते सुना जा रहा है, कि "मेरे पास सौ मिनट हो सकते हैं। मैं कर सकता था... अभी मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं है, सिवाय इंतजार करने के। और यह सबसे बुरी बात है कि...तुम्हें बस यहीं बैठना है। बहुत सारे प्रश्न जो अनुत्तरित हैं, बहुत सारे प्रश्न।"

पुलिस जवाबदेही कार्यालय फिलहाल इस मामले की और सख्ती से जांच कर रहा है।

जनवरी में जाह्न्वी के परिवार ने कहा था, कि इस त्रासदी के बाद उनका दिल टूट गया है। केजेआर-एफएम रेडियो को दिए एक बयान में परिवार ने कहा था, कि "जाह्नवी की दुखद और असामयिक मौत ने उनके परिवार और समुदाय के दिलों को तोड़ दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।"

परिवार ने कहा, कि "वह अपनी मां की अकेली बेटी थी. जो भारत में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं।"

परिवान ने कहा, कि जाह्नवी की मां की कमाई 200 डॉलर से भी कम है, फिर भी उन्होंने जाह्नवी को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजा था, इस उम्मीद में, कि जाह्नवी का विदेश में बेहतर भविष्य और बेहतर जीवन होगा। लेकिन अब उसकी मां की तमाम आशाएं और सपने ख़त्म हो गए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+