ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज बनेंगे पीएम, स्कॉट मॉरिसन ने स्वीकार की अपनी हार
सिडनी, 21 मईः ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन चुनाव हार गए हैं। विपक्षी नेता एंथनी अल्बनीज देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके लिबरल पार्टी के स्कॉट मॉरिसन ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

वर्तमान सरकार के प्रति लोगों में कोरोना वायरस के खराब प्रबंधन और जीवनयापन की लागत बढ़ने की वजह से काफी गुस्सा था। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन और चीन को लेकर ऑस्ट्रेलियाई लोगों में बढ़ रहा डर स्कॉट
मॉरीसन के खिलाफ गया। लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीस ने भी मॉरिसन का मुकाबला करने के लिए चीन के प्रति सख्त नीति अपनाने की बात कही थी।
ऑस्ट्रेलिया में सरकार का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस बार छह कैंडिडेट प्रधानमंत्री पद की रेस में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला मॉरिसन के गठबंधन और लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीस के बीच बताया जा रहा था। हालांकि इस बार एंथनी अल्बानीस जीत के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे। अनुमानों को सही से भुनाते हुए अल्बानीस ने इस बार स्कॉट मॉरिसन को जबरदस्त पटखनी दी है।
पिछली बार 2019 में हुए आम चुनावों में स्कॉट मॉरिसन को पहला चॉइस नहीं बताया जा रहा था लेकिन तमाम अटकलों को पछाड़ते हुए छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई ली थी। लेकिन इस बार उनकी किस्मत उनके साथ नहीं थी। इस बार उनके सहयोगी ही उनकी खिलाफ हो गए थे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन चंद देशों में शामिल है, जहां कानूनी तौर पर मतदान जरूरी है। ऐसा न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में निचले सदन की 151 सीटों के लिए हुए चुनाव में लेबर पार्टी ने जरूरी सीटें हासिल कर ली हैं। अभी वोटों की गिनती जारी है ऐसे में लेबर पार्टी की सीटों में बढोतरी की उम्मीद है। पिछली बार हुए चुनाव में प्रमुख कंजरवेटिव पार्टी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था। लेकिन इस बार जनता ने लेबर पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर स्पष्ट जनादेश दिया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications