ये है दुनिया का पहला ऐसा देश जहां मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स, संसद में पारित हुआ कानून

नई दिल्‍ली। दुनियाभर में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्‍याओं से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्‍हें संक्रमण का खतरा ज्‍यादा रहता है और इसी को ध्‍यान में रखते हुए स्कॉटलैंड ने हर उम्र की महिलाओं को मुफ्त में सैनिटरी उत्पाद उपलब्ध कराने का फैसला किया है। स्‍कॉटलैंड ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। इस देश में पीरियड्स में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं मुफ्त में मिला करेंगी। इसे लेकर यहां के संसद में एक बिल पेश किया गया जिसे एकमत से पास कर दिया गया।

ये है दुनिया का पहला ऐसा देश जहां मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स, संसद में पारित हुआ कानून

सैनेटरी उत्पाद बिल स्कॉटलैंड का प्रस्ताव मंत्री मोनिका लेनन ने संसद में रखा था। संसद में मौजूद 112 लोगों ने पहले चरण में इसे मंजूरी दी है। अब इस बिल को आगे बढ़ाया जाएगा। इस कानून के बनने के बाद सामुदायिक भवन, यूथ क्लब और मेडिकल स्टोर समेत कई सार्वजनिक स्थानों में सैनेटरी नैपकिन मुफ्त मिलेंगे। इससे पहले भी साल 2018 में स्कॉटलैंड सरकारी स्कूलों में मुफ्त सैनेटरी उत्पाद देने वाला पहला देश बन चुका है। इस बिल में सालाना 22 करोड़ रुपए का खर्च आने वाला है।

इस कदम के बाद स्कॉटलैंड में सामुदायिक केंद्र, युवा क्लबों और फार्मेसी समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटरी पैड्स और टैम्पोन मुफ्त में उपलब्ध रहेंगे। जानकारी के अनुसार, स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी छात्राओं के लिए मुफ्त में सैनिटरी उत्पाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

पीरियड्स पॉवर्टी को समाप्त करने के लिए अभियान चला रही हैं लेनन

इस बिल के तहत हर जिले के स्‍थानीय प्रशासन को पीरियड प्रॉडक्‍ट्स को फ्री में उपलब्‍ध कराना होगा। आपको बता दें कि मोनिका लेनन साल 2016 से ही स्‍कॉटलैंड में पीरियड्स पॉवर्टी को समाप्‍त करने का अभियान चला रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+